- समाज को दिया अच्छा संदेश, कहा धर्मस्थल पर जाने से ही होगा सबका कल्याण
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के प्रथम वार्ड से सभासद अरूण कुमार राय ने दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर मंदिर चलो अभियान चलाने की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार आशीष गुप्ता राजे सहित कई पत्रकारों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मंदिर ही एक ऐसा धर्मस्थल है, जहां से सभी लोगों का कल्याण होता है। पार्षद अरूण राय ने इस अहम अभियान में पत्रकारों के योगदान को सराहते हुए उन्हें सम्मानित किया।
ये भी पढ़े
इस मौके पर उन्होंने ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से चिनहट कस्बे की जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया है, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज को एक अच्छा संदेश दिया है।

राय ने जोर दिया कि पत्रकार निस्वार्थ भाव से अपना कर्तव्य निभाते हैं, इसलिए उन्हें सम्मानित करना हमारा दायित्व है। उन्होंने यह भी बताया कि चिनहट के पत्रकारों के सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहें और आगे भी रहेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार आशीष गुप्ता राजे सहित कई पत्रकार व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े
दहेज में नहीं मिली भैंस, उठाया ऐसा कदम कि सुनने वाले रह गए दंग
