अरे सुनो! मैंने कपड़े पहन रखे थे, तुम सबको हम नंगे क्यों दिखते हैं….

Untitled 22 copy 2
  • सिंगर नेहा भसीन ने ट्रोलर्स को कड़ा जवाब दिया
  • अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर 

लखनऊ। लेकिन मैंने कपड़े पहन रखे थे, मैं नेकेड नहीं थी। हर गाने का एक मूड होता है, ‘बहुत कलेश चल रहा है तौबा-तौबा-तौबा, नेहा ने क्या पहन लिया। नेहा ने ट्रोलर को जवाब देते हुए यह बात कही। दरअसल उनका गाना और इसका वीडियो ‘मेरी जूती’ इन दिनों खूब वायरल है और इसको लेकर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। इसी गाने के चलते बॉलीवुड सिंगर नेहा भसीन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। नेहा का ये गाना चार्ट बस्टर बना हुआ है और रील्स में इस गाने को खूब रीमेक किया जा रहा है।

ये भी पढ़े

अपने सेक्सी और बोल्ड लुक से इस अदाकारा ने सबको किया घायल, आप भी देखते रह जाएंगे अंदाज

 

बताया गया है कि दूसरी तरफ नेहा ने हाल ही में कुछ ट्रोलर्स को कड़ा जवाब दिया। उन्होंने सोशल मीडिया (Social media) पर खुद को ट्रोल करने वालों की जमकर क्लास लगाई।नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने ट्रोलर्स को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि हर गाने का एक मूड होता है, लेकिन मैंने कपड़े पहन रखे थे, मैं नेकेड नहीं थी। नेहा का ये वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

ये भी पढ़े

प्यार या सनक: एक पति ने उठाया ऐसा कदम कि सब रह गए दंग

नेहा ने अपने वीडियो में कहा कि ‘बहुत कलेश चल रहा है तौबा-तौबा-तौबा, नेहा ने क्या पहन लिया। मैं बॉलीवुड गानों और पंजाबी लोक गीतों को एक साथ लाने के लिए बहुत काम कर रही हूं, लेकिन बारिश के कारण, हमारे सभी कामों में दिक्कत आ रही थी। मैं ‘जूती मेरी’ सॉन्ग के लिए कुछ और पहनना चाहती थी, मैं एक स्कर्ट पहनना चाहकी थी। जाहिर है, जैसे आप लोग नैतिक दायित्व समझते हैं वैसा कुछ नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि हर गाने का एक एहसास है होता है।

ये भी पढ़े

अजीबो-गरीब : साहब! मेरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट देख लीजिए, जिंदा युवक ने लगाई गुहार

नेहा ने आगे कहा कि ‘अगर मैं 45 सेकंड या एक मिनट के लिए स्टेज से उतर जाती, तो या तो मेरा लास्ट गाना कट जाता या मेरी परफॉर्मेंस एक्सटेंड हो जाती, और मैं सलीम सुलेमान का समय खा जाती, क्योंकि हम पहले ही पूरे कॉन्सर्ट के लिए एक घंटा लेट चल रहे थे। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि ये इतनी बड़ी बात क्यों है?

मैं नेकेड नहीं हूं, मैं कुछ भी गलत नहीं कर रही हूं।’ गौरतलब है कि, नेहा ने हाल ही में एक कॉन्सर्ट में ‘जुती मेरी’ सॉन्ग गाया था, लेकिन उस दौरान उनकी हॉट पिंक स्विम सूट ड्रेस ने काफी कंट्रोवर्सी खड़ी कर दी, जहां लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

Mumbai
Entertainment

सोनू त्यागी ने द सनी शाह शो में बॉलीवुड और अध्यात्म पर की बात

Mumbai: लेखक, निर्देशक और निर्माता सोनू त्यागी ने द सनी शाह शो के नए एपिसोड में बॉलीवुड, सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, विज्ञापन, उद्यमिता, OTT कंटेंट, मानसिक स्वास्थ्य और अध्यात्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए हैं। अप्रोच एंटरटेनमेंट ग्रुप और गो स्पिरिचुअल के संस्थापक सोनू त्यागी का यह वीडियो पॉडकास्ट यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। बातचीत […]

Read More
Mumbai
Entertainment homeslider

रिलायंस फाउंडेशन 10 लाख लड़कियों को देगा हुनर और करियर के अवसर

Mumbai: देश की 10 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने एस्टी लॉडर कंपनिज चैरिटेबल फाउंडेशन के साथ बहुवर्षीय साझेदारी की है। इस पहल के तहत 14 से 20 वर्ष की लड़कियों को जीवन कौशल, डिजिटल जानकारी, वित्तीय जागरूकता और करियर से जुड़े अवसरों के बारे में प्रशिक्षित […]

Read More
Mumbai
Entertainment

नवरात्रि पर सोनी पल लाएगा ‘महोत्सव आदि शक्ति का’

Mumbai: नवरात्रि के पावन अवसर पर सोनी पल दर्शकों के लिए एक विशेष कार्यक्रम ‘महोत्सव आदि शक्ति का’ लेकर आ रहा है। इस कार्यक्रम में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की महिमा, उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं और देशभर में स्थित प्रसिद्ध मंदिरों की विशेषताओं को दर्शाया जाएगा। 10 एपिसोड की इस सीरीज का प्रसारण 11 […]

Read More