चांदी के दामों में ऐतिहासिक उछाल, एक लाख 90 हजार पहुंची दो लाख पार कर सकते हैं दाम

Untitled 13 copy 6
  • सोने के मुकाबले ज्यादा रिर्टन दे रही है चांदी
  • रुपए की गिरती कीमत और बढ़ती मांग ने उछाले दाम

नया लुक ब्यूरो

नयी दिल्ली । चांदी के दामों ने आज सारे रिकार्ड तोड़ डाले हैं। धनतेरस से तीन दिन पहले ही चांदी केक दाम एक लाख 90 हजार पहुंच गया है। चांदी के दाम में इतिहास की सबसे बड़ी तेजी है। धनतेरस तक चांदी दो लाख का आंकड़ा पार कर जाए तो कोई अचरज की बात नहीं होगी। स्थिति यह है कि चांदी इन दिनों सोने के मुकाबले 40 प्रतिशत ज्यादा फायदा दे रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,997 रुपए बढ़कर 1 लाख 26हजार 152 रुपए हो गए हैं। इससे पहले सोमवार को ये एक लाख 24 हजार 155 रुपए पर था। सोमवार तक चांदी का भाव 1 लाख 75 हजार 325 रुपए पर था।

चांदी के ऐतिहासिक दाम (लखनऊ)  

चांदी के दाम                                          एक किग्रा

एक अक्टूबर दाम                                  Rs.1,51,000

15 अक्टूबर दाम                                    Rs.1,90,000

अधिकतम दाम अक्टूबर                       Rs.1,90,000 on अक्टूबर 15

न्यूनतम दाम अक्टूबर                           Rs.1,51,000 on अक्टूबर एक

दरअसल रूपए की गिरती कीमतों और दूसरे अन्य कारणों ने सोने के दामों में पंख लगा दिये हैं। इस साल इसके दामों में करीब 60 प्रतिशत तक बढ़ चुके है। बाजार विशेषज्ञों की मानें तो आगे भी दाम बढ़ने की रफ्तार धीमी होने के संकेत नहीं हैं। अभी कुछ दिन पहले ही चांदी की कीमत आज पहली बार 1.64 लाख रुपए तक पहुंची थीत और इसे ऑलटाइम हाई कहा जा रहा था।

बाजार की मानें तो इसकी कीमत दो लाख तक पहुंच जाए तो ताज्जुब नहीं होगा। बाजार के जानकारों का कहना है कि अभी सोने में निवेश का सही समय नहीं है। इस साल अब तक सोने की कीमत 45,363 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,21,525 रुपए हो गया है। वहीं चांदी की कीमतें भी इसी रफ्तार से बढ़ रही है।

ये भी पढ़े

हे भगवान! एक और किशोरी हुई गर्भवती, जानकर रह जाएंगे भौचक्के

इस दौरान चांदी का भाव भी इस दौरान 78,483 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,64,500 रुपए प्रति किलो हो गई है। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने की वजह से चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़े

योगी सरकार का दिवाली धमाका: 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर

गोल्डमैन सैक्स की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ने अगले साल तक सोने के लिए 5000 डॉलर प्रति औंस का लक्ष्य रखा गया है। मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से रुपए में यह लगभग 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो जाएगा । ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा की मानें तो सोना 1,44,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

Spread the love

Radha Ashtami 2026
homeslider Religion

आज राधा रानी का प्राकट्य उत्सव, जानें पूजा से लेकर भोग और मंत्र तक सबकुछ

Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी का पर्व राधा रानी के प्राकट्य दिवस के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस दिन भक्त राधा-कृष्ण की पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं और भजन-कीर्तन के साथ राधा रानी का स्मरण करते हैं। इस वर्ष राधा अष्टमी 19 सितंबर 2026, शनिवार को मनाई जा […]

Spread the love
Read More
Business

सोना-चांदी फिर महंगे, जानें आज का भाव

Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार में शनिवार, 19 सितंबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गई है। वहीं, 22 कैरेट सोना भी 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास […]

Spread the love
Read More
LPG Price Today
Business Delhi

19 सितंबर LPG Price: घरेलू गैस स्थिर, कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट

19 सितंबर को LPG सिलेंडर की ताजा कीमत, घरेलू और कमर्शियल गैस के नए रेट यहां देखें New Delhi : LPG सिलेंडर की कीमत हर महीने लाखों घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और दूसरे कारोबारियों के बजट को प्रभावित करती है। ऐसे में गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले अपने शहर में लागू […]

Spread the love
Read More