सख्ती: अवैध पटाखा बनाने और बेचने की रोकथाम के लिए पुलिस अलर्ट

Untitled 5 copy 16
  • किसी ने नीयम का उलंघन किया तो होगी जेल: संयुक्त पुलिस कमिश्नर
  • अबकी बार 57 अस्थाई दुकानें लगाने के लिए निर्गत किए गए लाइसेंस
  • घनी आबादी के बाहर लगेंगी पटाखों की दुकानें

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते सालों और हाल ही में गुडंबा क्षेत्र के कुर्सी रोड पर स्थित बेहटा कस्बे तथा गोसाईगंज इलाके में मंगलवार को पटाखा विस्फोट में हुई मौतों को लेकर अबकी बार पुलिस के आलाधिकारी चौकसी बढ़ा दी है। संयुक्त पुलिस कमिश्नर बबलू कुमार ने मंगलवार को फरमान जारी करते हुए कहा कि किसी पटाखा कारोबारी ने नीयम का उलंघन किया तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ में पटाखों की दुकानें लगाने के लिए कुल 57 अस्थाई लाइसेंस जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़े

ऐसी अजीब घटना न पढ़ी होगी, न जानी होगी, पति ने उठाया बड़ा कदम…

संयुक्त पुलिस कमिश्नर बबलू कुमार ने दो टूक शब्दों में कहा कि पटाखों की दुकानें लगाते समय किसी दुकानदार ने मानक से हटकर पटाखा बेचते मिला तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं दीपावली के पर्व लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी को पटाखों की खरीददारी करना है तो वह लाइसेंसी धारकों से खरीदें और सावधानी बरतते हुए पटाखा फोड़े।

संयुक्त पुलिस कमिश्नर बबलू कुमार ने निर्देश दिए हैं कि अवैध तरीके से कहीं पटाखा कारखाने या फिर भंडारण मिला तो इसके जिम्मेदार सर्किल अधिकारी और स्टेशन अफसर होंगे। लापरवाही मिले तो उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई हो सकती है।
उन्होंने अधीनस्थों को हिदायत देते हुए कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में गहन चेकिंग अभियान चलाएं और जो भी संदिग्ध दिखे उससे पूछताछ करें। उन्होंने लोगों से सुरक्षित पर्व मनाने की अपील की है।

ये भी पढ़े

इश्क या पागलपन: INSTAGRAM पर प्यार का चढ़ा अजीब नशा और उठा लिया खतरनाक कदम

Spread the love

Crime News

चिनहट: होटल में ठहरे युवक ने लगाई फांसी, मृत अवस्था में पड़ा मिलने से हड़कंप

घर बैठे ऑनलाइन बुक कराया था होटल का कमरा पुलिस कर रही छानबीन, हरदोई का रहने वाला था युवक सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी ए अहमद सौदागर Lucknow : चिनहट थाना क्षेत्र स्थित जश्न होटल में गुरुवार को हरदोई निवासी 32 वर्षीय युवक ने खुदकुशी कर अपनी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

बुलडोजर बाबा के गढ़ गोरखपुर में बिश्नोई गैंग की दस्तक?

 -राजीव तिवारी बाबा Gorakhpur : माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन के लिए देशभर में चर्चा में रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में अब देश के चर्चित संगठित अपराधी नेटवर्क लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित असलहा नेटवर्क की दस्तक ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गोरखपुर में उत्तर प्रदेश एसटीएफ […]

Spread the love
Read More
Untitled 1 copy
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एक ट्रांस्पोर्ट परिसर में खड़ी DCM से भारी मात्रा में पटाखे बरामद, जांच शुरू बरामद पटाखे की कीमत 50 लाख रुपए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे में एक ट्रांसपोर्ट परिसर से एक DCM ट्रक से बड़ी मात्रा में पटाखे उतारे जाने की सूचना मिली। इस पर प्रशासन और पुलिस की टीम […]

Spread the love
Read More