मिर्जापुर: पत्नी को अनाप-शनाप बोलने पर तीन लोगों ने ली थी सपेरे की जान

उन्नाव
  • कत्ल करने के बाद हत्यारों ने गुप्तांग पर भी पहुंचाई थी चोट

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र में पत्नी को अनाप-शनाप बोलेने पर दो भाईयों सहित तीन लोगों ने मिलकर सपेरे अंतू नाथ को मौत की नींद सुलाने बाद उसके गुप्तांग पर भी चोट पहुंचाई थी। विंध्याचल पुलिस ने शनिवार को इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर दो भाईयों सहित तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बेरहमों ने उसकी जान लेने के बाद रस्सी से बांध कर शव को एक कुएं में फेंक दिया था। बताया जा रहा है कि बीते आठ अक्टूबर को लापता सपेरे का शव कुंए में मिला था। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि 42 वर्षीय सपेरा अंतू नाथ प्रयागराज जिले के बारा थाना क्षेत्र स्थित जज्जी का पुरा लोहगरा का गांव का रहने वाला था।

ये भी पढ़े

बड़ी मिसाल : करवाचौथ पर पति ने ‘जान’ को दिया ‘जिंदगी’ का तोहफा

उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि सपेरा अंतू नाथ कुछ सालों से विंध्याचल में रहता था। बीते 15 सितंबर को अंतूनाथ संदिग्ध हाल में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर पिता कंचननाथ ने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस लापता सपेरे की तलाश कर रही थी। तभी आठ अक्टूबर को विंध्याचल के काली खोह झाड़ फूंस के बीच कुएं में लापता सपेरे का सड़ा गला शव मिला। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। पुलिस ने शव की पहचान लापता सपेरे अंतुनाथ के रुप में की। मृतक सपेरे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। घटना के खुलासे के लिए विंध्याचल कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस की टीम लगाई गई। जांच में तीन आरोपियों के नाम सामने आया। पुलिस ने हत्यारोपी सगे भाई बड़ा बगीचा शिवपुर निवासी नीरज कुमार चौहान, सुनील चौहान और किशन चौहान को शनिवार को शिवपुर ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर झाड़ फूंस में छुपाकर रखा मृत सपेरा का एक बंडल में बीन, प्लास्टिक की बाल्टी, आधार कार्ड, 200 रुपए व घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई।

ये भी पढ़े

प्यार, प्रेमिका, पागलपन और पाप की ये गंदी कहानी, मंजर इतना खौफनाक कि कांप जाएगी रूह

बताया जा रहा है कि हत्यारोपी सुनील ने पैर से सपेरे के गुप्तांग में कई बार किया वार इंस्पेक्टर विंध्याचल वेद प्रकाश पांडेय के मुताबिक मृतक अंतूनाथ हत्यारोपी सुनील के घर के बगल दुकान पर रहता था। आरोपी नीरज, सुनील कुमार और किशन साथ-साथ खाते पीते थे। 15 सितंबर को खाने-पीने के दौरान अंतूनाथ ने सुनील की पत्नी को कुछ अनाप-शनाप बोल दिया। यह बातें कातिल सुनील को नागवार गुजरी उसने अंतूनाथ की पिटाई कर दी। मारपीट के बाद अंतूनाथ रेलवे स्टेशन की ओर जाने लगा। तभी आरोपी किशन चौहान बाइक लेकर आया। जिस पर सुनील और किशन दोनों साथ हो गए। पटेंगरा नाला से अंतूनाथ को अपनी बाइक पर जबरन बैठाकर काली खोह ले गए। सुनील ने पैर से सपेरे के गुप्तांग में कई बार वार किया, जिससे सपेरा अचेत हो गया। सपेरे का बाल पकड़ कर उसका सिर पत्थर से टकरा कर उसकी हत्या कर दिए। शर्ट खोलकर उसके दोनों हाथ पीछे बांधा और शव को वहीं छोड़ दिया। दोनों ने नीरज को मोबाइल से प्रकाश दिखाने के लिए बुलाया। उसके बाद तीनों ने शव छुपाने के लिए झाड़ फूंस स्थित एक पुराने कुएं में फेंक दिए थे।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

नेपाल के पूर्व मंत्री सीके गुप्ता मां बनैलिया मंदिर पहुंचे:

नवरात्र में दर्शन कर भारत-नेपाल के ‘रोटी-बेटी’ संबंधों की तारीफ की नौतनवा में मां बनैलिया मंदिर में दर्शन करने पहुंचे नेपाल के पूर्व कैबिनेट मंत्री सीके गुप्ता, भारत-नेपाल के रोटी-बेटी संबंधों की सराहना की उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa : पड़ोसी देश नेपाल के लुंबिनी प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक सीके गुप्ता रविवार […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

बीकेटी: उधारी की रकम मांगने पर एक नाबालिग सहित तीन लोगों ने की जमीन कारोबारी की हत्या

दो कातिल गिरफ्तार, बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में घटना में इस्तेमाल दो बड़े पत्थर, खून से सनी ईंट, लोहे का हथौड़ा, एक मोटरसाइकिल व 1100 रूपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : 12 अक्टूबर 2026 की रात बीकेटी थाना क्षेत्र के अचरामऊ गांव के पास पगडंडी पर जिस युवक की खून लथपथ बोरे […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

दर्दनाक: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत

 दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, PM मोदी ने जताया शोक Calcuta : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। चोरबागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत होने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में […]

Spread the love
Read More