मिशन शक्ति: अपराध से बचाव कैसे करें इंस्पेक्टर चिनहट ने महिलाओं और छात्राओं को दी अहम जानकारी

Untitled 17 copy 1

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में बहू बेटियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने कोतवाली परिसर में गुरुवार को चिनहट कस्बा स्थित राष्ट्रीय पिता इंटर कॉलेज की महिलाओं, बच्चों एवं छात्राओं को साइबर अपराध, मुकदमों के अलावा कई अहम जानकारी दी। इस मौके पर महिला उपनिरीक्षक सरिता यादव, महिला कांस्टेबल रिंकी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने अपराध और अपराधियों से कैसे निपटा जाए इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महिलाएं और लड़कियां किसी से कम नहीं होती हैं बस दिल में हौसला होना चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा कि डर के आगे हमेशा जीत होती है। महिलाओं या फिर लड़कियों के भीतर जज्बा हो तो वह शोहदों के छक्के छुड़ा सकतीं हैं। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा द्वारा बताए गए उपाय को सुनते ही कोतवाली परिसर में मौजूद सभी छात्राओं का हौसला अफजाई हो गया और सभी महिलाओं एवं लड़कियों ने बेबाकी से कहा कि हम किसी से कम नहीं हैं।

ये भी पढ़े

75 साल के बुजुर्ग ने रचाई शादी, सुहागरात में क्या हुआ

कोतवाली परिसर में गुरुवार को हुए इस कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर मुद्रा पर बदलते छात्राओं के चेहरे के भाव से कभी आक्रोश झलकता तो कभी कभी तेज़। इंस्पेक्टर चिनहट ने इस दौरान साइबर अपराध और मुकदमों के बारे में छात्राओं को अहम जानकारी दी। वहीं बच्चों ने इंस्पेक्टर चिनहट और मौके पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को सैल्यूट किया।

ये भी पढ़े

छी छी! ये घिनौना पिता, इसकी हरकत जानकर आपके दिमाग में भी उठ जाएगी ज्वालामुखी

ये भी पढ़े

सुल्तानपुर: चाची के साथ ही गंदा काम कर रहा था भतीजा, चाचा ने देखा, फिर…

Spread the love

Sundarkand Recitation
Central UP Uttar Pradesh

आशीर्वाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में दिव्य आयोजन, डॉक्टरों ने किया सहयोग

Sundarkand Recitation उतरेठिया व्यापार मंडल के भंडारे में दिनभर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सेवा समर्पण दिवस पर व्यापार मंडल का विशाल भंडारा व सुंदरकांड पाठ साउथ सिटी क्षेत्र में पवनपुत्र हनुमान जी के शुभ अवसर पर इस वर्ष भी धार्मिक आस्था और सेवा भाव का भव्य संगम देखने को मिला। आशीर्वाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, उतरेठिया […]

Spread the love
Read More
MLA Rajeshwar Singh
Central UP homeslider Uttar Pradesh

विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयास से उतरेठिया व्यापार मंडल को मिली बड़ी सौगात

MLA Rajeshwar Singh केएन सिंह ने मंत्रोच्चारण के साथ किया शौचालय निर्माण का भूमि पूजन,व्यापारियों में खुशी उतरेठिया में व्यापारियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, सुलभ शौचालय का हुआ भूमि पूजन विजय श्रीवास्तव उतरेठिया व्यापार मंडल की लंबे समय से चली आ रही सुलभ शौचालय की मांग आखिरकार पूरी हो गई। विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयास […]

Spread the love
Read More
BSF BGB
Central UP homeslider

BSF-BGB सीमा प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर बनी साझा रणनीति

BSF-BGB भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा प्रबंधन एवं सुरक्षा सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सीमा सुरक्षा बल (BSF) तथा बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के मध्य 57वीं महानिदेशक स्तरीय सीमा समन्वय वार्ता आठ से 11 जून 2026 तक BSF मुख्यालय, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न […]

Spread the love
Read More