भांगड़ा बीट्स का जलवा! ‘अज ना बुला जट्टां नूं’ एमी विर्क का गाना ‘गोडे गोडे चा दो’ से बना इस सीज़न का मेंस एंथम!

Untitled 1 copy 20

मुंबई। ‘गोडे गोडे चा दो’ का संगीत सफ़र धमाकेदार अंदाज़ में शुरू हो गया है, क्योंकि “अज ना बुला जट्टां नूं” अब आउट हो चुका है। यह एक जोशीला मेंस एंथम है, जो पूरे जोश और मस्ती से भरा है। एमी विर्क की ऊर्जावान आवाज़, कपतान के लिखे बोल और अलादिन के संगीत निर्देशन में यह भांगड़ा बीट नंबर दोस्ती, उमंग और पंजाबी रंग में रंगे जश्न का उत्साह मनाता है। ज़ी म्यूज़िक लेबल के तहत रिलीज़ हुआ यह गाना प्लेलिस्ट और डांस फ्लोर दोनों पर धूम मचाने को तैयार है।

ये भी पढ़े

विभाग के मुखिया ने महिला बाबू का नाम काटकर DIG के मंसूबों पर फेरा पानी

अपनी खिलखिलाती धुन, दमदार गायकी और कानों में बस जाने वाले हुक लाइन के साथ “अज ना बुला जट्टां नूं’ सिर्फ़ एक गाना नहीं, बल्कि उन मर्दों के जोश और स्टाइल को बयां करने वाला एंथम है जिनकी यह कहानी कहता है। एमी विर्क ने कहा कि अज ना बुला जट्टां नूं’ एक पूरी तरह से भांगड़ा बीट ट्रैक है जो एनर्जी से भरा और वाइब्स से लबरेज़ है। ऐसा गाना जो बजते ही आपको उठकर नाचने पर मजबूर कर दे। हमने कोशिश की है कि इस गाने में मर्दों की आपसी दोस्ती और जश्न के उस स्पिरिट को कैद किया जाए, और मुझे लगता है यह ट्रैक बिल्कुल वही करता है।

ये भी पढ़े

अरबाज खान बने पिता, पत्नी शूरा खान ने बेटी को दिया जन्म

निर्देशक विजय कुमार अरोड़ा ने कहा कि भांगड़ा बीट्स पंजाब की धड़कन हैं, और ‘अज ना बुला जट्टां नूं’ ने उसे बखूबी पकड़ा है। यह मज़ेदार है, एनर्जेटिक है और ‘गोडे गोडे चा दो’  की रंगीन दुनिया का सही टोन सेट करता है। यह गाना सिर्फ़ एक ट्रैक नहीं बल्कि एक अनुभव है, जो फिल्म के जश्न और उमंग को खूबसूरती से दर्शाता है। ‘गोडे गोडे चा दो’  प्रिय मूल फिल्म की परंपरा को आगे बढ़ाती है वो भी ह्यूमर, उत्सव और सामाजिक संवेदनाओं को संगीत और कहानी के माध्यम से खूबसूरती से जोड़ते हुए। विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन और ज़ी स्टूडियोज़ व वीएच एंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, जो इस त्योहारी सीज़न को यादगार बना देगी।

ये भी पढ़े

भाजपा सांसद और विधायक पर जानलेवा हमला

Entertainment homeslider

दुनिया में पहली बार: एंडेमोल शाइन इंडिया का ‘बिग बॉस’ एक ही रात में 6 भाषाओं में लॉन्च होकर रचेगा इतिहास!

ब्रेकिंग: ‘बिग बॉस’ ने पूरे किए 20 साल, 6 भाषाओं और 1 प्रीमियर नाइट के साथ रचेगा ग्लोबल इतिहास! बानिजय एंटरटेनमेंट का हिस्सा एंडेमोल शाइन इंडिया, भारत के सबसे लीडिंग एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउसेज़ में से एक के तौर पर जाना जाता है। यह प्रोडक्शन हाउस टेलीविज़न और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लगातार ब्लॉकबस्टर स्क्रिप्टेड और नॉन-स्क्रिप्टेड […]

Read More
mirzapur the movie
Entertainment

‘मिर्जापुर द मूवी’ में गुड्डू भैया का जलवा, अली फजल ने एक्शन से मचाया धमाल

mirzapur the movie: ‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। लोकप्रिय वेब सीरीज की कहानी को बड़े पर्दे पर आगे बढ़ाने वाली इस फिल्म में एक बार फिर मिर्जापुर की गद्दी, वर्चस्व और बदले की कहानी देखने को मिल रही है। फिल्म में कई चर्चित […]

Read More
Entertainment

मोहनलाल की नई फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ का फर्स्ट लुक जारी स्टारकास्ट का भी खुलासा

मोहनलाल की ‘ऑपरेशन गंगा’ का ऐलान Mohanlal Operation Ganga: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने अपनी अगली फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। अभिनेता ने फिल्ममेकर विष्णु मोहन के साथ अपनी नई फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ की घोषणा की है। खास बात यह है कि यह पहली बार है जब मोहनलाल और विष्णु मोहन किसी […]

Read More