अरबाज खान बने पिता, पत्नी शूरा खान ने बेटी को दिया जन्म

Untitled 4 copy 10

लखनऊ। निर्माता और निर्देशक अरबाज खान के घर खुशियों ने दस्तक दी है। चार अक्टूबर की दोपहर यह खबर सामने आई कि उनकी पत्नी शूरा खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों को साथ में अस्पताल पहुंचते देखा गया था और अब आखिरकार कपल ने अपनी पहली संतान का स्वागत कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरबाज और शूरा एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। हालांकि, अरबाज खान की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन परिवार और करीबी सूत्रों ने इस खुशखबरी की पुष्टि की है।

अरबाज ने जून में किया था पिता बनने का खुलासा

गौरतलब है कि इसी साल जून में अरबाज ने अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी की खबर पर मोहर लगाई थी। उस दौरान उन्होंने कहा था, मैं थोड़ा घबराया हुआ हूं और खुश भी हूं। कई साल बाद पिता बनने जा रहा हूं, इसलिए ये मेरे लिए बेहद खास अहसास है। ये मुझे खुशी और जिम्मेदारी का नया अनुभव दे रहा है, जिसका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद नई शुरुआत

अरबाज खान ने 1998 में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा से शादी की थी, लेकिन 2017 में दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से उनका एक बेटा है, अरहान खान, जिसका जन्म 2002 में हुआ था। मलाइका से अलग होने के बाद अरबाज का नाम मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ जुड़ा, जिनसे उनका रिश्ता 2019 में सार्वजनिक हुआ था, हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए।

फिल्म सेट पर शुरू हुई थी अरबाज-शूरा की कहानी

अरबाज और शूरा की मुलाकात फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर हुई थी, जो अरबाज खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। धीरे-धीरे दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, 24 दिसंबर 2023 को दोनों ने निकाह कर लिया। शूरा पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं और फिल्म इंडस्ट्री से लंबे समय से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा वे गायन और अभिनय में भी रुचि रखती हैं। अब बेटी के जन्म के साथ ही अरबाज और शूरा की जिंदगी में खुशियों का नया अध्याय शुरू हो गया है। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Mumbai
Entertainment

अक्षय कुमार बोले- हॉरर-कॉमेडी में डर और हंसी का मेल है खास

Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्मों में कॉमेडी और मनोरंजन के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ भी हॉरर और कॉमेडी के अनोखे मेल के कारण चर्चा में है। फिल्म के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता के बीच अक्षय कुमार ने फैंटेसी फिल्मों की कहानी, हॉरर-कॉमेडी के आकर्षण […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Entertainment homeslider

एक्ट्रेस दिव्या विनेकर का निधन, ‘डार्लिंग्स’ में बनी थीं कांस्टेबल

Mumbai: बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेत्री दिव्या विनेकर का अचानक निधन हो गया है। उन्होंने आलिया भट्ट और शेफाली शाह की फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में महिला कांस्टेबल की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह विद्या बालन और शेफाली शाह की फिल्म ‘जलसा’ में भी नजर आई थीं। उनके निधन की खबर से […]

Spread the love
Read More
Newlywed
Entertainment

‘नई नवेली’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दुनियाभर में कमाए ₹19.3 करोड़

Newlywed: दशहरे के खास मौके पर यामी गौतम धर की फिल्म ‘नई नवेली’ दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। रिलीज के महज चार दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में ₹19.3 करोड़ का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने अपने शुरुआती वीकेंड में ही दुनिया भर में ₹16.26 करोड़ की कमाई की थी। […]

Spread the love
Read More