आई लव मोहम्मद विवाद की चिंगारी जालंधर तक पहुंची, हिंदू-मुस्लिम पक्ष आपस में भिड़े

Untitled 4 copy 5

जालंधर। ‘आई लव मोहम्मद विवाद की चिंगारी जालंधर तक पहुंच गई है। जालंधर के प्रेस क्लब में उस समय बड़ा हंगामा शुरू हो गया जब हिन्दू और मुस्लिम पक्ष आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि आई लव मोहम्मद’ के विवाद को लेकर मुस्लिम पक्ष मेमोरंडम लेकर पुलिस कमिश्नर के ऑफिस जा रहे थे। तभी एक स्कूटी सवार ने जय श्रीराम का नारा लगा दिया। हिंदू पक्ष का आरोप है कि जय श्रीराम बोलने पर स्कूटी सवार से स्कूटी की चाबी छीन ली गई। उसके साथ मारपीट की गई। वहीं, मुस्लिम पक्ष का आरोप है कि इस दौरान स्कूटी सवार ने जानबूझकर उन्हें उकसाने के लिए नारा लगाना शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए।

हिंदू पक्ष ने जय श्रीराम तो मुस्लिम पक्ष ने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने शुरू कर दिए। स्कूटी सवार योगेश ने बताया कि जैसे ही उसने नारा लगाया तो उसे घेर लिया गया। उसे कहा गया कि वह अल्लाह हू अकबर का नारा लगाए वर्ना उसे मार देंगे। उसने मना किया तो उसकी चाबी छीन ली गई। उसे पकड़कर झिंझोड़ा गया। उसे मारने के लिए जूते उतारे गए। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

मुस्लिम पक्ष से आल इंडिया उलेमा के चेयरमैन मोहम्मद अकबर अली ने बताया कि वे देश में मुस्लिमों से हो रहे भेदभाव के खिलाफ कमिश्नर दफ्तर में मेमोरेंडम देने जा रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें देखकर जय श्रीराम के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए जा रहे मारपीट के आरोप झूठे हैं और हिंदू व्यक्ति की छीनी गई स्कूटी की चाबी वापस करवा दी गई है। मुस्लिम पक्ष के लोग मौके से जा चुके हैं। इस मामले के बाद हिंदू पक्ष के लोगों ने भाजपा के साथ मिलकर पहले प्रेस क्लब चौक और बीएमसी चौक पर जाम लगा दिया है। (BNE )

Spread the love

ये AI जनरेटेड इमेज है।
Crime News homeslider Punjab

IIT रोपण: हवस का प्रोफेसर, शोध के बदले जिस्म की डिमांड

एक शोध छात्रा ने अपने ही शोध प्रोफेसर पर लगाया यौन शोषण का आरोप नया लुक संवाददाता पंजाब के भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (Indian Institute of Technology) रोपण में भयंकर ऱार छिड़ा हुआ है। एक शोध छात्रा ने अपने ही प्रोफेसर पर यौन शोषण का आरोप मढ़ा है। IIT देश की सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्था है। तो […]

Spread the love
Read More
Untitled 1 copy 39
Entertainment homeslider Punjab

एक और मशहूर पंजाबी सिंगर-एक्टर को मिली जान से मारने की धमकी

परमीश वर्मा की धमकी का लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर आरोप, बढ़ाई गई सुरक्षा नया लुक संवाददाता चंडीगढ़। बॉलीवुड-पंजाबी सिंगर B-PRAAK के बाद अब पंजाबी इंडस्ट्री के चर्चित सिंगर-एक्टर परमीश वर्मा और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। खबरों के मुताबिक, यह धमकी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से […]

Spread the love
Read More
Untitled 4 copy 19
Hariyana Punjab

पंजाब CM भगवंत मान को लेकर बड़ी धमकी: अस्पताल उड़ाने की चेतावनी, पोलोनियम से संक्रमित करने का दावा

हरियाणा।  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती होने के बीच सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी धमकी मिली है। अस्पताल को बम से उड़ाने की चेतावनी देते हुए भेजी गई ई-मेल में दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री को पोलोनियम नामक खतरनाक रेडियोएक्टिव पदार्थ से संक्रमित किया गया है। धमकी के […]

Spread the love
Read More