सरयू राय ने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास किया उद्घाटन

Untitled 18 copy

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को अपनी विधायक निधि से एक करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से क्रियान्वित होने वाली 30 योजनाओं का शिलान्यास किया। शिलान्यास का यह कार्यक्रम मानगो नगर निगम में संपन्न हुआ। विधायक राय ने 15वें वित्त आयोग, नगर विकास विभाग और विधायक निधि के मद से  दो करोड़ पाँच लाख 26 हजार रुपए की राशि से क्रियान्वित योजनाओं का उद्घाटन भी किया। जिन योजनाओं का उन्होंने उद्घाटन किया, उनमें कदमा के शास्त्रीनगर के ब्लॉक नं. दो जटाधारी मंदिर प्रांगण में किचेन शेड का निर्माण, कदमा के ही शास्त्रीनगर के रोड नं. तीन में जोगर्स पार्क का सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्य, सोनारी के कैलाश सरोवर का जीर्णोद्धार कार्य और सोनारी के ही पंचवटीनगर में स्थित सार्वजनिक शिव पार्वती मंदिर में शेड निर्माण कार्य शामिल है।

ये भी पढ़े

DCM ब्रजेश पाठक के स्टाफ पर जानलेवा हमला, युवक ने रॉड से पीटा

विधायक सरयू राय ने इस मौके पर कहा कि मानगो नगर निगम को विकास की योजनाएं शुरु कर देनी चाहिए। उन्हें सिर्फ सूचित भर कर दें कि यह काम शुरु किया जा रहा है। फिर उनके प्रतिनिधि उस कार्य की रफ्तार, गुणवत्ता आदि को समय-समय पर देखते रहेंगे।

ये भी पढ़े

छठ घाटों की शीघ्र सफाई की जरूरत जताई संतोष भगत

इस अवसर पर मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अकीब जावेद, सहायक अभियंता मयंक शेखर, संतोष कुमार, सिटी मैनेजर निशांत कुमार, कनीय अभियंता महेश कुमार, मानस सतपति, उदय शंकर, विनोद राय, सुबोध श्रीवास्तव, अशोक चौहान, पप्पू सिंह, पिंटू सिंह, संतोष भगत, संजीव मुखर्जी, मुकेश कुमार, निसार अहमद, विजेंद्र सिंह, संतोष चौहान, मनोज गुप्ता, मनोज राय, अंकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Rahul Gandhi
Jharkhand National Politics

रांची प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का सरकार को संदेश

रांची प्रदर्शन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान Ranchi student protest: Rahul Gandhi: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन के 17वें दिन सोमवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रांची की सड़कों पर उतरे और विधानसभा घेराव की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों […]

Spread the love
Read More
Former JPSC Chairman arrested
Jharkhand

छात्रों के प्रदर्शन के बीच झारखंड में बड़ा एक्शन, JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते गिरफ्तार

Former JPSC Chairman arrested : झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच राज्य में जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है। रांची में छात्रों के विधानसभा घेराव के बीच झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को सीआईडी ने गिरफ्तार किया […]

Spread the love
Read More
JPSC Exam
Education Jharkhand

JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 2025 की प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग

JPSC Exam : झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC की वर्ष 2025 की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर उठे विवाद ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया है। परीक्षा में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए हरिशरण देवगन नाम के याचिकाकर्ता ने सर्वोच्च अदालत में याचिका दायर की है। याचिका में परीक्षा को रद्द कर […]

Spread the love
Read More