नामजद आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं, सपा कार्यकर्ताओ का प्रदर्शन

Untitled 15 copy
  • इटावा में राजीव यादव की आत्महत्या का मामला
  • नगर पालिक चेयरमैन कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू को बचाने का आरोप

धर्मन्द्र सिंह यादव

इटावा। इटावा में नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ लिपिक राजीव यादव की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोसाइड नोट पर के आधार पर नगर पालिका परिषद की चेयरमैन ज्योति गुप्ता, उनके पति व पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू, अधिशाषी अधिकारी संतोष मिश्रा, रिटायर्ड पेशकार अतर सिंह और रिटायर्ड लिपिक सुनील वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद भी अब तक कोई गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध सपाईयों ने बुधवार को इटावा जिलाधिकारी कार्यालय पर पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव की अगुवाई में धरना दिया और नामजदों की गिरफ्तारी न किए जाने पर पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह आरोपितों को बचाने में लगी है। इस प्रदर्शन में मृतक राजीव यादव के पुत्र सिद्धार्थ अर्जुन भी शामिल हुए थे।

राजीव यादव ने मौत से पहले दो पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा
राजीव यादव ने मौत से पहले दो पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा

इटावा में नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ लिपिक राजीव यादव ने बीती शुक्रवार की सुबह यमुना नदी के पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। 29 घंटे की तलाश के बाद शनिवार सुबह 11 बजे उनका शव बढ़पुरा थाना क्षेत्र के जरहौली गांव के पास एसडीआरएफ टीम ने बरामद किया था । राजीव यादव ने मौत से पहले दो पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा। इसमें उन्होंने नगर पालिका परिषद की चेयरमैन ज्योति गुप्ता, उनके पति व पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू, अधिशाषी अधिकारी संतोष मिश्रा, रिटायर्ड पेशकार अतर सिंह और रिटायर्ड लिपिक सुनील वर्मा पर मानसिक प्रताड़ना और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए।

मृतक के बेटे सिद्धार्थ अर्जुन ने पुलिस को पांचों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
मृतक के बेटे सिद्धार्थ अर्जुन ने पुलिस को पांचों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

बता दें कि 58 वर्षीय राजीव यादव अक्टूबर में सेवानिवृत्त होने वाले थे।  वह कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। परिजनों का आरोप है कि उन्हें नगर पालिका परिषद के अधिकारियों द्वारा झूठे आरोपों में फंसाकर बार-बार जांच और गैर-जरूरी नोटिस दिए जा रहे थे। मृतक के पुत्र सिद्धार्थ यादव ने मीडिया से बात करते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वह ‘जुआरी और सटोरिया’ है। उन्होंने अपनी जान को भी खतरा बताया और कहा कि पूर्व अध्यक्ष इतने दबंग हैं कि उन्हें उनसे डर लगता है, लेकिन वह अपने पिता को न्याय दिलाकर रहेंगे।

 

 

Spread the love

Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand

यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

विधानसभा घेराव से पहले छात्रों की अपील, ‘पुलिस से न उलझें’

झारखंड विधानसभा घेराव से पहले छात्रों की अपील- पुलिस से न उलझें, शांतिपूर्ण तरीके से उठाएं आवाज Gherao of the Jharkhand Legislative Assembly : झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और नियुक्तियों से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन के 17वें दिन प्रदर्शनकारी छात्रों ने झारखंड विधानसभा […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

गोमतीनगर: थाने की बैरक में फांसी के फंदे पर लटका मिला सिपाही का शव

खबर मिलते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, अधिकारी मौके पर कांस्टेबल आकाश यादव ने यह कदम क्यों उठाया, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी ए अहमद सौदागर Gomti Nagar police : घरेलू कलह, प्रेम प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गोमतीनगर थाने में तैनात […]

Spread the love
Read More