मेकांग-गंगा सहयोग के तहत वियतनाम में क्लासरूम, ग्रीन लाइब्रेरी का उद्घाटन

Untitled 2 copy 2

शाश्वत तिवारी

हनोई। भारत मेकांग-गंगा सहयोग (MGC) के तहत मेकांग क्षेत्र के देशों में सामुदायिक बुनियादी ढांचे के विकास में लगातार सहयोग कर रहा है। इस कड़ी में अब भारत की आर्थिक सहायता से वियतनाम में तैयार एक क्लासरूम ब्लॉक और ग्रीन लाइब्रेरी परियोजना का उद्घाटन किया गया है। यह भारत की ‘एक्ट ईस्ट नीति’ को और गहन करने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने प्रभाव का विस्तार कर रहा है और वियतनाम एक प्रमुख आसियान सदस्य देश है, जिसके साथ संबंधों को बढ़ाना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।

हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने एक अक्टूबर को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा काओ बांग प्रांत के ट्रुंग खान कम्यून के न्गोक चुंग किंडरगार्टन में एक कक्षा-खंड का उद्घाटन किया गया। इसका निर्माण भारत सरकार की मेकांग-गंगा सहयोग त्वरित प्रभाव परियोजना के अंतर्गत किया गया है। यह उद्घाटन दूतावास के आर्थिक एवं विकास भागीदारी परामर्शदाता और काओ बांग के विदेश मामलों के विभाग की उप निदेशक तो थी त्रांग, ट्रुंग खान की पार्टी सेक्रेटरी नोंग थी त्रुओंग और ट्रुंग खान की जन समितियों के अध्यक्ष होन्ह वान तिएन की उपस्थिति में हुआ।

इससे पहले भारतीय दूतावास ने ग्रीन लाइब्रेरी परियोजना के उद्घाटन की जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा थाई गुयेन प्रांत के दाई तू जिले के ना माओ कम्यून स्थित वियतनाम भारत प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में मेकांग-गंगा सहयोग त्वरित प्रभाव परियोजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा समर्थित ग्रीन लाइब्रेरी परियोजना का उद्घाटन काउंसलर (आर्थिक एवं विकास भागीदारी) चिनपाऊ नगैथे और थाई गुयेन प्रांत की वित्त उप निदेशक नोंग थी हिएन और फु ज़ुयेन कम्यून के उपाध्यक्ष न्गो मान थो ने किया। वर्ष 1998 से वियतनाम भारत प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के साथ हमारे निरंतर सहयोग और जुड़ाव का एक और प्रमाण। मेकांग-गंगा सहयोग ढांचे के तहत त्वरित प्रभाव परियोजनाएं (QIP) भारत और मेकांग क्षेत्र के देशों (कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम) के बीच जमीनी स्तर पर सामुदायिक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक पहल है। एमजीसी के अंतर्गत सहयोग के प्रमुख क्षेत्र पर्यटन, संस्कृति, शिक्षा और परिवहन एवं संचार हैं, जिनका उद्देश्य अंतर-राज्यीय आवागमन और पारगमन बढ़ाने के साथ ही दोनों क्षेत्रों के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करना है।

Spread the love

Pew Survey India Pakistan
International

भारत-पाकिस्तान पर अमेरिकी सर्वे का बड़ा खुलासा

पाकिस्तान में चीन की मजबूत पकड़ Pew Survey India Pakistan: अमेरिका के प्यू रिसर्च सेंटर के ग्लोबल एटीट्यूड्स सर्वे में भारत और पाकिस्तान के लोगों की एक-दूसरे को लेकर सोच सामने आई है। सर्वे के मुताबिक, दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव और अविश्वास का असर आम लोगों की राय […]

Spread the love
Read More
Attack on Home Minister's convoy
International

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा हमला, बलूचिस्तान के गृह मंत्री के काफिले पर फायरिंग

Attack on Home Minister’s convoy: पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बलूचिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली बड़ी घटना सामने आई है। शुक्रवार को मस्तूंग जिले के खद कूचा इलाके में बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर जियाउल्लाह लांगो के काफिले को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया। हमलावरों ने अचानक काफिले पर गोलीबारी […]

Spread the love
Read More
India-Iran Relations
International

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान, पश्चिम एशिया पर भी होगी चर्चा

India-Iran Relations: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान सितंबर में भारत दौरे पर आएंगे। वह 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। ईरानी पक्ष ने पेजेश्कियान की भारत यात्रा की पुष्टि की है। इस वर्ष BRICS की अध्यक्षता भारत के पास है और राजधानी दिल्ली में […]

Spread the love
Read More