नवरात्रि पर विशेष कविता : शिव की शक्ति बनी नव दुर्गा

Untitled 7 copy 32
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

त्रिभुवन की रक्षा करती।
दंडित कर आसुरी शक्तियों को
जग मे मंगल करती।।१।।
आओ कालरात्रि जगतारिणि
गौरी उमा महामाया।
महालक्ष्मी महासरस्वति
तू ही दुर्गा जग माया।।२।।
चंड मुंड ही विविध रूप धरि।
शुभ निशुंभ सभी घेरे।
रक्त बीज संग महिषासुर ये
मुझको महाजाल घेरे।।३।।
कभी रोग बन कभी शोक बन
कभी क्लेश बन युद्ध करे।
ममता मयि हे मां जगदंबे!
इन्हें मार ..सब कष्ट हरे।।४।।
काया जर्जर फिर भी सुत हूं।
मुझपर ममता आन धरो।
सुख संपत्ति भक्ति निष्ठा दो।
हे माता भव ताप हरो।।५।।
विश्व शांति मय होवे मैया
तू तो जग की तारिणि है।
ईति भीति संकट सब हर लो।
हम सेवक तुव चाकर हैं।।६।।
दुर्गति हारिणि हे जगमाता।
हाथ जोड़ तव द्वार खड़े।
सब अपराध क्षमा कर मैया- शरणागत! करुणामयि हे!!७।।

Spread the love

Chanakya Niti
Religion

Chanakya Niti Tips: हर महिला को अपनाने चाहिए ये पांच गुण, जीवन होगा सफल

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र (Chanakya Niti) में जीवन को सफल और संतुलित बनाने के कई महत्वपूर्ण सिद्धांत बताए हैं। उनके अनुसार एक सशक्त स्त्री केवल शारीरिक रूप से नहीं, बल्कि अपने व्यवहार, सोच और गुणों से मजबूत होती है। चाणक्य ने ऐसे पांच  प्रमुख गुण बताए हैं, जो किसी भी […]

Spread the love
Read More
Hindu Dharam
homeslider Religion

Hindu Dharam: आज की लड़कियां क्यों ढूंढती हैं भगवान शिव जैसे लाइफ पार्टनर?

Hindu Dharam : आज के समय में रिश्तों की परिभाषा तेजी से बदल रही है। खासकर Gen Z यानी नई पीढ़ी की लड़कियां अब पारंपरिक सोच से आगे बढ़कर ऐसे लाइफ पार्टनर की तलाश कर रही हैं जो उन्हें सिर्फ आकर्षित ही न करे, बल्कि समझे, सम्मान दे और भावनात्मक रूप से मजबूत भी हो। […]

Spread the love
Read More
Astrology
homeslider Religion

ज्योतिष में खास माने जाते हैं…ये 12 रत्‍न दूर कर सकते हैं कई परेशानियां

Astrology रत्नों को प्रकृति का अनमोल उपहार माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में विभिन्न रत्नों का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि रत्न न केवल ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने में सहायक होते हैं, बल्कि मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने में भी सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, किसी भी […]

Spread the love
Read More