पहले नहीं चेतती खाकी, अवैध तमंचों से हुई घटनाओं के बाद टूटती है नींद: वर्दी के दम पर असलहों की मंडी बना यूपी

Untitled 3 copy 55

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते कुछ सालों की बात छोड़ दें वर्ष 2025 में जिस तरह से अवैध असलहों की सप्लाई करने वाले धरे गए तो इससे यही लग रहा है कि यूपी अवैध असलहों के तस्करों का केन्द्र बनता जा रहा है। वाराणसी से STF टीम ने अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दस अवैध पिस्टल व 15 मैगजीन बरामद हुई। प्रयागराज जिले से असलहा तस्कर गिरफ्तार, दस आटोमेटिक पिस्टल व अन्य अवैध असलहे बरामद हुए। गोरखपुर शहर में असलहों की सप्लाई करने वाले गिरफ्तार, दो पिस्टल व खोखा बरामद। पंजाब से यूपी में हथियारों की सप्लाई करने वाला पकड़ा गया यह तो महज बानगी भर है और भी कई ऐसे गिरोह का एसटीएफ और पुलिस ने राजफाश कर उनके पास से भारी संख्या में अवैध असलहा बरामद किया।

यह कुछ घटनाएं साबित करती है कि यूपी असलहों की खरीद-फरोख्त का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। महफूज़ ठिकाना मानकर अंतरराज्यीय कारोबारियों ने यहां की राह पकड़ ली है। वजह यह है कि डाल-डाल, पात-पात के खेल में तस्करों ने लगाम लगाने वाली संस्था के घर में ही सेंध लगा कर कुछ वर्दी वालों को भी अपनी जमात में शामिल कर लिया है। बीते कुछ सालों पहले पकड़ा गया अंतरराज्यीय तस्कर रामप्रताप भदौरिया और मनवीर कैथू को एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार किया तो उसके पास से भारी संख्या में अवैध असलहा बरामद हुआ था। लेकिन इसके कुछ दिनों बाद ही बदायूं में दरोगा संजय राय के घर से असलहों का जखीरा शर्मसार करने का सबब भी था। इस जखीरे में एलएमजी और ग्रेनेड जैसे हथियार भी थे। जाहिर है कि कुछ दशकों के भीतर इस धंधे में वर्दी कलंकित होती रही है।

सवाल असलहा तस्करों का आतंक तो इस गोरखधंधे में लोगों की सुरक्षा का जिम्मा लेने वाले भी पीछे नहीं,

गौर करें तो वर्ष 2004 में मिर्जापुर पीएसी के शस्त्रागार में गिनती में 995889 कारतूस कम पाए गए। पुलिस ने वहां पर तैनात हेड आरमोरर को गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2008 में इसका वृहद रूप सामने आया जब रामपुर से लेकर जनपद बलिया तक पुलिस के शस्त्रागारों से कारतूस और असलहे गायब मिले, तब वहां तैनात आरमोररों के चेहरे का नकाब उतर गया। तब यूपी में कई जिलों के आरमोररों की संलिप्तता उजागर हुई उन्हें सलाखों की हवा खानी पड़ी थी। सवाल है कि पुलिस या फिर राज्य की एसटीएफ असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर अवैध असलहों की खेप बरामद तो करती है, लेकिन कड़वा सच यह है कि इन बरामद असलहों में इस्तेमाल करने वाले कारतूस कहां से आते हैं ॽ अभी हाल ही में पुलिस और एसटीएफ टीम ने कुछ असलहा तस्करों को पकड़ा, पुलिस को खोखा उनके पास से बरामद हुए थे।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी संग मिलकर कराया था रामकिशोर बाल्मीकि का कत्ल ‌

मोहनलालगंज में बक्से में मिला था शव, प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार अपचारी संरक्षण में, ई-रिक्शा व आलाकत्ल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: 16 सितंबर 2026 को मोहनलालगंज क्षेत्र के भावा खेड़ा में हाईवे किनारे मदारी खेड़ा रोड पर लकड़ी के बक्से में जिस व्यक्ति की हत्या कर लाश मिली थी उसकी पहचान दुबग्गा थाना क्षेत्र […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

नगराम में गांजा तस्करी गिरोह का राजफाश, दो तस्कर गिरफ्तार

12.750 किलो गांजा, तीन मोबाइल, सोने की चेन और कार बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशनदेशनुसार मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त रल्ला […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

बंथरा: बुजुर्ग महिला की उन्हीं के घर में गला रेत कर हत्या

घर के भीतर मिला खून से लथपथ शव मवई पुलिस चौकी क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव में हुई वारदात ए अहमद सौदागर Lucknow: कृष्णानगर में मजदूर रामबाबू मौर्या, इसी क्षेत्र में महिला की सिर कूच हत्या, मोहनलालगंज में एक व्यक्ति की हत्या, मड़ियांव में बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या काकोरी में महिला की गला रेत कर […]

Spread the love
Read More