नवरात्रि पर्व और आगामी होने दशहरा पर्व को लेकर बढ़ी चुनौती

Untitled 3 copy 48
  • सुरक्षा के मद्देनजर DCP पूर्वी के निर्देशन में इंस्पेक्टर चिनहट ने पुलिस फोर्स के साथ भीड़भाड़ इलाकों में किया फ्लैग मार्च
  • मिशन शक्ति -5- के तहत महिलाओं पुलिसकर्मियों ने छात्राओं एवं बालिकाओं से बातचीत कर उन्हें कई बिंदुओं पर की चर्चा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कानपुर सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में आई लव मुहम्मद को लेकर हुए तकरार के बाद शांति-व्यवस्था बनाए रखना राजधानी पुलिस के लिए किसी बड़े इम्तिहान से कम नहीं। खास कर नवरात्रि पर्व और आगामी दशहरा पर्व को लेकर सुरक्षा बंदोबस्त की चुनौती बड़ी हो गई है।

पुलिस अधिकारियों ने भी इससे निपटने के लिए कसरत शुरू कर दी है। नवरात्रि पर्व और आगामी दशहरा पर्व के मौके पर कोई किसी तरह का खुराफात न कर सके सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार शाम डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह, एडीसीपी पूर्वी, एसीपी विभूतिखंड की अगुवाई में इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा व चौकी प्रभारी कस्बा भारी पुलिस बल के साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च किया।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक नवरात्रि पर्व और आगामी होने वाले दशहरा पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगातार उनकी टीम क्षेत्र में पैदल भी गश्त कर रही है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने मिशन शक्ति -5- के तहत महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। साथ ही छात्राओं एवं बालिकाओं से बातचीत कर उन्हें कई अहम जानकारियां भी दी।

फिलहाल पुलिस बल ने पूरे कस्बे में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। इंस्पेक्टर चिनहट ने स्थानीय लोगों से मिलकर कहा कि चाहे कोई भी पर्व हो सभी लोगों से मिल-जुलकर मनाने की अपील की।

Spread the love

Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More