मानगो फ्लाई ओवर और एनएच-33 ऊपरी पथ के निर्माण कार्य दुर्गा पूजा तक रोकें

Untitled 15 copy 9
  • सरयू राय ने की उप नगर आयुक्त और वरीय अभियंताओं से की वार्ता, बोले-
  • भारी अर्थ मूवर का परिचालन पूर्णतः स्थगित रखें
  • इंटकवेल के मोटर को आज रात तक चालू कर दें
  • विद्युत विभाग अभी शटडाउन न दे
  • मानगो में ट्रेंड यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाएं

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को मानगो में पानी, बिजली एवं यातायात की समस्या के बारे में नगर निगम के उप नगर आयुक्त, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, JBVNL के कार्यपालक अभियंता तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता (यांत्रिक) के साथ वार्ता की। विधायक  राय ने मानगो स्थित कुंवर बस्ती नदी के किनारे इंटक वेल का दौरा भी किया। उन्होंने इन अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि मानगो फ्लाई ओवर और एनएच-33 ऊपरी पथ के निर्माण कार्य दुर्गा पूजा तक रोकें, विशेषकर भारी अर्थ मूवर (क्रेन-जेसीबी आदि) का परिचालन तब तक स्थगित रखें।

राय ने इनसे कहा कि मानगो पेयजल परियोजना के इंटक वेल में नया मोटर आज रात तक स्थापित कर दें और इंटकवेल का विद्युत पैनल लगाने का काम भी आज ही पूरा कर लें। अधिकारियों से  राय ने कहा कि विद्युत विभाग मानगो की परियोजनाओं के लिए कल से बिजली शट डाउन न दे। मानगो में यातायात व्यवस्था के लिए अनुभवी पुलिस कर्मियों की पर्याप्त संख्या में तैनाती करें।  राय ने कहा कि कल से आजतक मानगो के अनेक नागरिकों ने संपर्क कर उन्हें बताया कि मानगो पेयजल परियोजना से जलापूर्ति बाधित हुई है। बिजली की लाइन कटी रहती है। यातायात जाम की स्थिति बदतर हो गई है। पूछने पर पेयजल अधिकारियों ने बताया कि बिजली नहीं रहने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। विद्युत अधिकारियों ने बताया कि फ्लाई ओवर एवं उपरिपथ निर्माण में बिजली का शट डाउन लिया जा रहा है, इसलिए विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है।

ये भी पढ़े

यदि आप भी रोज इस्तेमाल करते हैं कंडोम, तो सावधान! हो जाएंगे नपुंसक…

उन्होंने यह भी बताया कि इन परियोजनाओं के कारण बिजली उपकरणों की यूटिलिटी शिफ़्टिंग के कारण भी पर्याप्त बिजली नहीं दे पा रहे हैं। पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इंटकवेल में विद्युत पैनल लगाने का काम तो आज पूरा हो गया है पर नए मोटर का बिजली कनेक्शन नहीं हो पाया है।  राय ने इन सभी कठिनाईयों से नगर निगम के उपनगर आयुक्त को अवगत कराते हुए उनसे सुनिश्चित कराने को कहा कि आज रात तक ये सभी कार्य पूर्ण हो जाएं। माँ दुर्गा पूजा पंडालों के पट खुलने लगे हैं। पूजा पंडालों का उद्घाटन होने लगा है।श्रद्धालुओंकी भीड़ सड़कों पर बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में उपर्युक्त बिन्दुओं पर एहतियातन कारवाई सुनिश्चित कराएं ताकि नागरिकों को बिजली, पानी, यातायात की कठिनाई न हो।

Spread the love

homeslider Jharkhand

झारखंड हाईकोर्ट से मेडिकल छात्रा ओली विश्वकर्मा को बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में जमानत याचिका खारिज

 नया लुक ब्यूरो  Jharkhand News : झारखंड हाईकोर्ट ने चर्चित दुष्कर्म मामले में आरोपी मेडिकल छात्रा ओली विश्वकर्मा को बड़ी राहत देने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले रांची सिविल कोर्ट भी आरोपी की जमानत अर्जी को अस्वीकार कर चुकी थी। हाईकोर्ट ने नहीं दी […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Jharkhand

जेल की सलाखों के पीछे मौत का रहस्य, कैदी के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा

JharkhandNews  : झारखंड के लोहरदगा मंडल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद 27 वर्षीय विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कुडू थाना क्षेत्र के पंडरा गांव निवासी जाहिद पवरिया के रूप में हुई है। वह एक यौन शोषण मामले में जेल में बंद था। जेल प्रशासन के अनुसार, बुधवार […]

Spread the love
Read More
Jharkhand Politics

ज़मीन फर्जीवाड़ा मामले में 14 के ख़िलाफ़ आरोप गठित

CM हेमंत सहित तीन का आरोप गठन फिलहाल टला नया लुक ब्यूरो ED court Ranchi  :  ED के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा मामले में गुरुवार को 17 में से 14 आरोपितों पर आरोप गठित किया गया। अदालत ने सीएम हेमंत सोरेन, बिनोद कुमार सिंह और […]

Spread the love
Read More