कई दिनों तक ठाकुरगंज पुलिस रही बेखबर

UP Police NayaLook
  • काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दर्ज किया मुकदमा
  • प्रेमिका के बेटे का खतना करा कर रहा था धर्मपरिवर्तन, आरोपी गिरफतार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। ठाकुरगंज क्षेत्र में एक 11 वर्षीय किशोर को उसकी मां के प्रेमी ने न केवल अश्लील हरकतों का शिकार बनाया बल्कि उसका खतना कर गुप्तांग भी कटवा दिया। मामले की जानकारी पीड़ित पिता को तब हुई जब बच्चा रोते-बिलखते उनके पास पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में बुधवार मुकदमा दर्ज दर्ज कर आरोपी व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी सआदतगंज इलाके में कपड़े की दुकान चलाती थी। यहां कपड़े की सप्लाई करने के बहाने नूरबाड़ी, सआदतगंज निवासी कपड़ा व्यापारी मंजूर हसन उर्फ सैफी अक्सर आता था। इस दौरान पत्नी की नजदीकियां मंजूर से बढ़ीं और वह उसके बहकावे में आकर 11 वर्षीय बेटे को लेकर उसके घर रहने चली गयी।

ये भी पढ़े

राजधानी लखनऊ सहित यूपी में हाईअलर्ट : आई लव मुहम्मद को बढ़ते तनाव को सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुलिस रिपोर्ट में बताया गया है कि मंजूर ने बच्चे को पिता के खिलाफ भड़काया और अपने पास रख लिया। इस दौरान उसने नाबालिग बच्चे को गंदी हरकतों के लिए मजबूर किया। पीड़ित पिता का आरोप है कि इसी दौरान मंजूर ने बेटे का प्राइवेट पार्ट कटवा दिया। घटना से आहत बच्चा कुछ दिन बाद किसी तरह अपने पिता के पास पहुंच गया और रोते-बिलखते पूरी आपबीती सुनाई। पीड़ित पिता ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करायी, जिसके आधार पर थाना ठाकुरगंज पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मंजूर हसन को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ओमवीर सिंह ने बताया कि प्रकरण में लैंगिक अपराधों से बाल संरक्षण (पाॅक्सो) अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।

ये भी पढ़े

यदि आप भी रोज इस्तेमाल करते हैं कंडोम, तो सावधान! हो जाएंगे नपुंसक…

Spread the love

Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More