कानून की पढ़ाई छोड़कर आई युवती ने किया आश्रम कांड का खुलासा, छात्राओं पर ये हथकंडे अपनाता था बाबा

BABA

लखनऊ। देश की राजधानी दिल्ली के एक आश्रम में छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील बातें करने के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी पर 2009 में यौन उत्पीड़न का मुकदमा दिल्ली के एक थाने में दर्ज है। बाद में वह श्रृंगेरी मठ के आधीन चलने वाले दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट का प्रबंधक बन गया। यहां पढ़ने वाली छात्राओं को परेशान करने के लिए आरोपी कई हथकंडे अपनाता था। कानून की पूर्व छात्रा जो यहां मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही है उसने शिकायत नहीं की होती तो शायद यह मामला खुलता ही नहीं। पुलिस अधिकारियों ने तहरीर के आधार पर बताया कि संचालक पर आरोप है कि तीन वार्डन पीड़ित छात्राओं को उसके पास ले जाती थीं।  यहां आरोपी छात्राओं को फेल करने, नंबर कम करने जैसी धमकी देकर उनके साथ छेड़छाड़ करता था। उनके मोबाइल नंबर पर अश्लील मैसेज भी भेजता था। पीड़ितों कई छात्राएं मध्यवर्गीय परिवार से हैं।

ये भी पढ़े

सुनकर रह जाएंगे दंग! इतना खतरनाक कदम उठाना सबके बूते की बात नहीं

पहले भी दर्ज हुआ था केस

बताया गया है कि पुलिस जांच में पता चला कि पार्थ सारथी के खिलाफ दक्षिण दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी थाने में वर्ष 2009 में और 2016 में यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हैं। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार छात्राओं की शिकायत के बाद श्रृंगेरी मठ के प्रशासक पीए मुरली ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। शिकायत में संस्थान की कुछ फैकल्टी और प्रशासनिक अधिकारियों का भी जिक्र था जो उसकी हरकतों में मदद करते थे। सवाल ये उठता है कि अगस्त, सितंबर करीब दो महीने की जांच के बाद पुलिस आरोपी स्वामी को गिरफ्तार क्यों नहीं कर पाई है। बताया जा रहा है कि आरोपी की लोकेशन आगरा यूपी दिखी लेकिन इसके बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।

ये भी पढ़े

यदि आपका बच्चा भी 10वीं-12वीं में है तो याद कर लीजिए यह तारीखें…

किसी छात्रा ने दुष्कर्म की शिकायत नहीं दी

जिला पुलिस अधिकारियों की माने तो किसी भी छात्रा ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत नहीं दी है। सभी पीड़ितों ने सिर्फ छेड़छाड़ करने और अश्लील बातें करने की शिकायत दी है। हालांकि पुलिस इस मामले में कई कोणों से भी जांच कर रही है कि कोई और विवाद तो नहीं है। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया है कि चैतन्यानंद उन्हें जबरन छूने की कोशिश करता था। विरोध करने पर शारीरिक संपर्क करने की कोशिश की और इसके लिए कई तरह के दबाव भी बनाए। कथित तौर पर छात्राओं को डराया और धमकाया गया। यह भी कहा जा रहा है कि इस मामले में कुछ फैकल्टी के लोग भी जुड़े हैं। आरोप है कि चैतन्यानंद ने छात्राओं को आवाज को दबाने के लिए अपनी ताकत और प्रतिष्ठा का इस्तेमाल किया।

Spread the love

6a2fc3467447e dust storm 092717612 16x9
Delhi homeslider

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, पालम में 92 KM/H की धूलभरी आंधी से मचा असर

Delhi Weather News : दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज धूलभरी आंधी और कई इलाकों में हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो दी, लेकिन साथ ही यातायात और जनजीवन पर असर भी डाला। मौसम विभाग के अनुसार पालम क्षेत्र में धूलभरी […]

Spread the love
Read More
Electric shock
Delhi homeslider National

दिल्लीवासियों को बड़ा झटका! बढ़ गया बिजली का खर्च, जुलाई से आएंगे भारी बिल

Electric shock दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं को अब पहले से ज्यादा बिल चुकाने के लिए तैयार रहना होगा। दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (DERC) ने बिजली वितरण कंपनियों को फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (FPPAS) बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद राजधानी के लाखों उपभोक्ताओं के बिजली बिल में बढ़ोतरी होना […]

Spread the love
Read More
Delhi Weather Update
Delhi

मॉनसून का इंतजार बढ़ा, दिल्ली-NCR में बारिश को लेकर मौसम विभाग का येलो अलर्ट

Delhi Weather Update : राजधानी दिल्ली और आसपास के    NCR क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान के बीच लोग मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है। मौसम […]

Spread the love
Read More