पूर्व विधायक नवरंग सिंह जाखड़ का निधन

Untitled 9 copy 15

जयपुर। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नवरंग सिंह जाखड़ का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। वह करीब 87 वर्ष के थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जाखड़ की अचानक तबीयत खराब होने के बाद शुक्रवार देर रात निधन हो गया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जाखड़ के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

देवनानी ने कहा कि नवलगढ़ से दो बार विधायक निर्वाचित हुए नवरंग सिंह ने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतृप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि जाखड़ नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1977 में जनता पार्टी के सदस्य एवं वर्ष 1985 में लोकदल के सदस्य के रूप में राजस्थान विधानसभा के लिए चुने गए। (वार्ता)

raj
Politics Rajasthan

राजस्थान के डिस्टर्ब्ड एरिया बिल पर राजनीति

राजस्थान की राजनीति इन दिनों एक ऐसे प्रस्तावित कानून के इर्द-गिर्द घूम रही है, जिसने सत्ता, विपक्ष, समाज और प्रशासन सभी को आमने-सामने ला खड़ा किया है। राज्य सरकार द्वारा पेश किया गया डिस्टर्ब्ड एरिया बिल 2026 सिर्फ एक विधायी पहल नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे सामाजिक ताने-बाने, संपत्ति के अधिकार और राज्य की […]

Read More
Untitled 8 copy 23
homeslider Rajasthan

चूरू में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा- ‘दाढ़ी वालों से डर लगता है…’

वायरल बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस, ‘दाढ़ी’ पर टिप्पणी ने लगाई आग नया लुक ब्यूरो जयपुर। राजस्थान के चूरू ज़िले में पहुंचे भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह हल्के-फुल्के अंदाज़ में दाढ़ी को ले कर टिप्पणी करते हुए […]

Read More
untitled 58 1771332622
Rajasthan

राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा कदम, छः आरोपियों को किया गिरफ्तार

राजस्थान में वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 से जुड़ा पेपर लीक मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह परीक्षा राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई थी। शिकायत मिली थी कि विज्ञान और सामान्य ज्ञान व शैक्षिक मनोविज्ञान विषय […]

Read More