DGP और पुलिस कमिश्नर का फरमान ताक पर : पुलिसिया कहर बनकर टूटा नाबालिग छात्रों पर

Untitled 9 copy 14
  • गुडंबा पुलिस की हकीकत, जमकर भांजी लाठियां
  • नाबालिग छात्रों को थाने बैठाया
  • जानकीपुरम क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। एक दिन पहले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ( बीबीयू ) के मैकेनिकल विभाग में विश्वकर्मा पूजा के दौरान छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब गुडंबा क्षेत्र स्थित नारायण इंटर कॉलेज के मैनेजमेंट ने बिना नोटिस दिए प्रिंसिपल सुप्रिया पांडेय हटा दिया। गुरुवार को इसकी खबर मिलते ही स्कूल के छात्र भड़क उठे और स्कूल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दिया। हंगामा खड़ा होता देख स्कूल मैनेजमेंट ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची भी खूब उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराने के बजाए छात्रों पर लाठियां भांजते हुए कहर बनकर टूट पड़ी। बताया जा रहा है कि पुलिसिया कार्रवाई के चलते कई छात्र जख्मी हो गए। यही नहीं पुलिस नाबालिग छात्रों को गाड़ी में ठूंस कर थाने लेकर पहुंच गई।

इस मामले जब अफसरों से बात करने की कोशिश की गई तो वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। बस इतना जवाब दे रहे हैं कि दोनों पक्ष थाने में हैं और बातचीत चल रही है। गुडंबा क्षेत्र के जानकीपुरम क्षेत्र में नारायण इंटर कॉलेज है। बताया जा रहा है कि इस स्कूल में सुप्रिया पांडेय नाम की महिला काफी दिनों से यहां बतौर प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें बिना कुछ बताए स्कूल मैनेजमेंट ने हटा दिया। जब स्कूल के छात्र छात्राओं को इसकी जानकारी हुई तो वे भड़क उठे और स्कूल के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उन नाबालिग छात्रों को समझाने-बुझाने के बजाए उनपर कहर बनकर टूट पड़ी।

नाबालिग छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि पुलिस नाबालिग छात्रों को थाने में लाकर बैठा दिया। हालांकि दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते की बात चल रही है। वहीं इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Crime News

चिनहट: होटल में ठहरे युवक ने लगाई फांसी, मृत अवस्था में पड़ा मिलने से हड़कंप

घर बैठे ऑनलाइन बुक कराया था होटल का कमरा पुलिस कर रही छानबीन, हरदोई का रहने वाला था युवक सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी ए अहमद सौदागर Lucknow : चिनहट थाना क्षेत्र स्थित जश्न होटल में गुरुवार को हरदोई निवासी 32 वर्षीय युवक ने खुदकुशी कर अपनी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

बुलडोजर बाबा के गढ़ गोरखपुर में बिश्नोई गैंग की दस्तक?

 -राजीव तिवारी बाबा Gorakhpur : माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन के लिए देशभर में चर्चा में रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में अब देश के चर्चित संगठित अपराधी नेटवर्क लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित असलहा नेटवर्क की दस्तक ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गोरखपुर में उत्तर प्रदेश एसटीएफ […]

Spread the love
Read More
Untitled 1 copy
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एक ट्रांस्पोर्ट परिसर में खड़ी DCM से भारी मात्रा में पटाखे बरामद, जांच शुरू बरामद पटाखे की कीमत 50 लाख रुपए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे में एक ट्रांसपोर्ट परिसर से एक DCM ट्रक से बड़ी मात्रा में पटाखे उतारे जाने की सूचना मिली। इस पर प्रशासन और पुलिस की टीम […]

Spread the love
Read More