ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

Untitled 4 copy 16

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। इसी तरह एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (यूएस फेड) द्वारा ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती करने के बाद अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आया। यूएस फेड के फैसले के बाद डाउ जॉन्स 260 अंक की छलांग लगाने में सफल रहा। दूसरी ओर, एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,600.35 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह नैस्डेक 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,261.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 146.99 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ 46,165.31 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 9,208.37 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,359.18 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स 0.40 प्रतिशत टूट कर 7,786.98 अंक के स्तर पर बंद हुआ। एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पाँच के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.64 प्रतिशत फिसल कर 1,298.29 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 0.15 प्रतिशत टूट कर 26,867 अंक के स्तर पर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,321.56 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 8,023.04 अंक के स्तर पर पहुंचे हुए हैं।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,499.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,893.95 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। निक्केई इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 628.562 अंक यानी 1.40 प्रतिशत उछल कर 45,419 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 1.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,453.25 अंक के स्तर पर और ताइवान वेटेड इंडेक्स 259.29 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,697.54 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Bihar Police Exam Train Facility
Business

परीक्षार्थियों के लिए बड़ी सुविधा, बिहार में चलेंगी 30 स्पेशल ट्रेनें

Bihar Police Exam Train Facility : बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी सुविधा की घोषणा की है। पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने 16 और 17 जून को कुल 30 स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का मुख्य उद्देश्य परीक्षा केंद्रों […]

Spread the love
Read More
Stock market rally
Business

शेयर बाजार में खरीदारी का जोर, सेंसेक्स 76,800 के पार पहुंचा

Stock market rally :  घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भी मजबूती का माहौल देखने को मिला। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और निवेशकों की खरीदारी के दम पर भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ। आईटी, बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को […]

Spread the love
Read More
Slovakia's economy
Business

स्लोवाकिया की आर्थिक सफलता का राज: ऑटोमोबाइल और विदेशी निवेश

Slovakia’s economy : मध्य यूरोप का छोटा सा देश स्लोवाकिया आज दुनिया की मजबूत और उच्च आय वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। लेकिन इस सफलता के पीछे तीन दशकों की लगातार आर्थिक रणनीति, विदेशी निवेश और औद्योगिक विकास की अहम भूमिका रही है। कभी पूर्व चेकोस्लोवाकिया का अपेक्षाकृत कम विकसित हिस्सा माना जाने […]

Spread the love
Read More