गुडंबा में सिरफिरे पति पत्नी को बांके से काटकर की हत्या, बचाने गई मां किया घायल

Untitled 7 copy 15
  • वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ा, पुलिस ने लूटी वाहवाही
  • दसोली गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गुडंबा थाने को ऐसा लगता है कि किसी की नजर लग गई है। मासूम हत्याकांड, बेहटा कस्बे में विस्फोट, कल्याणपुर में गोलीबारी के बाद अब इसी थाना क्षेत्र स्थित दसोली गांव में घरेलू कलह के चलते एक बेखौफ कलयुगी पति ने पत्नी के ऊपर बांके से वारकर मौत की नींद सुला दिया। बीच-बचाव करने पहुंची मां को भी बुरी तरह से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और घटना को अंजाम देकर भाग रहे कातिल को धरदबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर घायल को अस्पताल भर्ती कराया।

गुडंबा क्षेत्र स्थित दसोली गांव निवासी अंकुर परिवार के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि बुधवार को किसी बात को लेकर अंकुर और उसकी पत्नी नीलम के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि अंकुर बांके से वारकर नीलम को मौत की नींद सुला दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद मां बचाने दौड़ी तो उसे भी बांके से वारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे अंकुर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस कातिल को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Untitled 21 copy
Crime News Uttar Pradesh

कृष्णानगर: प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या

चचेरे मामा से लड़ी आंख तो पति को उतरवा दिया मौत के घाट पत्नी सहित दो गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: काकोरी क्षेत्र के गोला कुआं टिकैत गंज निवासी 35 वर्षीय रामबाबू मौर्या ने जिस पुष्पा मौर्या को दिल दिया और उससे विवाह कर जिंदगी बीताने का वादा किया, लेकिन […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

सरोजनीनगर: डंफर की टक्कर से वैगनआर सवार उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की मौत

खड़े डंफर में टकराने से हुई घटना का मामला हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार से जा रहे 52 वर्षीय उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की वैगनआर सड़क किनारे पहले से खड़े […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बुजुर्ग महिला कहीं लापता, पुलिस कर रही तलाश

ए अहमद सौदागर Lucknow:  चिनहट क्षेत्र स्थित गणेशपुर रहमान पुर निवासी मोनू कुमार की 70 वर्षीय मां प्रकाश कुमारी घर से टहलने के लिए निकलीं वापस घर नहीं लौटीं। घरवालों ने चिनहट कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत में मोनू कुमार ने बताया कि उनकी मां […]

Spread the love
Read More