आगरा: ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय घर में लगी आग

Untitled 2 copy 23
  • इसकी चपेट में आकर दंपति की झुलसकर मौत
  • लक्ष्मी नगर में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी के आगरा जिले के लक्ष्मी नगर में एक मकान में ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटे देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जबतक आसपास के लोग आग बुझाने पहुंचे कि इससे पहले दंपति की झुलसकर मौत हो गई। दोनों लोगों की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दमकल कर्मियों की मदद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन इससे पहले घर में रखी पूरी गृहस्थी जल कर राख हो गई। पुलिस घायल दंपति को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक आगरा जिले के लक्ष्मी नगर निवासी भगवती प्रसाद व उनकी पत्नी उर्मिला अपने बेटे प्रमोद अग्रवाल के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि रोज की तरह प्रमोद घर में चार्जिंग के लिए ई-रिक्शा में लगी बैटरी को चार्ज कर रहा था कि इसी दौरान शार्ट सर्किट से ई-रिक्शा में आग लग गई। बताया जा रहा आग इतनी भीषण थी कि पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया।

घर में मौजूद भगवती प्रसाद और उनकी पत्नी उर्मिला आग बुझाने के लिए आगे बढ़े कि आग की लपट इतनी तेज थी कि दंपति बुरी तरह से झुलस गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल दंपति को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस और दमकल कर्मी के अफसर मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस पड़ताल करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Spread the love

Sai Sudharsan
Sports Uttar Pradesh

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

 टीम इंडिया को बड़ा झटका IND vs SL Test Series: श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट की वजह से दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। पैर के अंगूठे में चोट के कारण […]

Spread the love
Read More
Toxic trailer release
Entertainment Uttar Pradesh

यश का दिखेगा रॉकिंग अवतार 8 अगस्त को रिलीज होगा ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर

यश की ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर का इंतजार खत्म Toxic trailer release date: कन्नड़ सिनेमा के रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है और अब मेकर्स ने इसके […]

Spread the love
Read More
Umar Ali at Aban's funeral
Crime News Uttar Pradesh

अबान के जनाजे में उमर-अली को पैरोल, हाईकोर्ट ने बातचीत पर लगाई सख्त पाबंदी

Umar Ali at Aban’s funeral : अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद के जनाजे में शामिल होने के लिए जेल में बंद उसके दोनों भाइयों उमर अहमद और अली अहमद को पैरोल की अनुमति मिल गई है। हालांकि, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दोनों को पैरोल देते हुए कई कड़ी शर्तें भी तय की हैं। […]

Spread the love
Read More