युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, सोनू सूद को ED ने किया समन, जानें क्या है यह मामला?

Untitled 3 copy 23

नई दिल्ली।  ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े एक मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स-रॉबिन उथप्पा व युवराज सिंह को तलब किया गया है। उथप्पा को 22 सितंबर को और युवराज को 23 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इनके अलावा अभिनेता सोनू सूद को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ED ने उन्हें 24 सितंबर को दिल्ली स्थित मुख्यालय में पेश होने का नोटिस भेजा है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी यह जानना चाहती है कि क्या इन सभी सेलिब्रिटीज ने प्रमोशन से पहले कंपनी की पृष्ठभूमि और इसकी कानूनी वैधता की जांच की थी या सिर्फ वित्तीय लाभ के चलते इसके प्रचार का हिस्सा बन गए थे। एजेंसी यह भी जांच रही है कि क्या इस प्रचार के जरिए किसी प्रकार की मनी लॉन्ड्रिंग या आर्थिक अनियमितता को अंजाम तो नहीं दिया गया था।

इस मामले में ईडी की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और अब तक कई फिल्मी सितारे और खिलाड़ी एजेंसी की पूछताछ के दायरे में आ चुके हैं। मंगलवार को बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा ईडी के सामने पेश हुए। इससे पहले सोमवार को अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती से लंबी पूछताछ हुई थी। भारत में कई ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स प्रतिबंधित हैं लेकिन ये अक्सर नए डोमेन और मोबाइल ऐप्स के जरिए यूजर्स तक पहुंच बना लेते हैं। जब बड़े सेलिब्रिटीज इन ऐप्स के प्रचार में शामिल होते हैं तो आम जनता का भरोसा इन पर बढ़ जाता है। इससे धोखाधड़ी और वित्तीय नुकसान की घटनाएं होती हैं।

 

Spread the love

FIFA World Cup 2026
Sports

FIFA World Cup 2026: मेसी ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, लगातार आठ मैचों में गोल कर रचा इतिहास

FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राउंड ऑफ-32 में केप वर्डे पर 3-2 की रोमांचक जीत के दौरान मेसी ने एक और गोल दागकर न सिर्फ अपनी टीम को प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया, बल्कि विश्व कप इतिहास में […]

Spread the love
Read More
IND vs ENG 2026
Sports

IND vs ENG 2nd T20I : बिना पैसे खर्च किए देखें दूसरा T20, जानें पूरी लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

IND vs ENG 2026 : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ऐतिहासिक ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। भारतीय फैंस की निगाहें एक बार फिर […]

Spread the love
Read More
IND vs ENG T20 Vaibhav Suryavanshi
Sports

वैभव सूर्यवंशी डेब्यू काउंटडाउन, संजू-तिलक पर दबाव, किसकी कुर्सी जाएगी?

मैनचेस्टर में भारत-इंग्लैंड दूसरा टी20, लेकिन चर्चा टीम चयन की ज्यादा IND vs ENG T20 Vaibhav Suryavanshi : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार को मैनचेस्टर के ऐतिहासिक ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज में बढ़त के साथ-साथ इस मैच ने टीम इंडिया के भीतर बढ़ती प्रतिस्पर्धा को भी और तेज […]

Spread the love
Read More