मोहनलाल की ‘वृषभा’ कल लेगी पैन-इंडिया एंट्री, दर्शकों को मिलेगा खास तोहफ़ा

Untitled 3 copy 21

लखनऊ। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल उर्फ लालेटन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वृषभा’ के साथ दर्शकों को सिनेमा का नया अनुभव देने के लिए तैयार हैं। इस एपिक एंटरटेनर का काउंटडाउन अब खत्म होने जा रहा है। कल से शुरू होगा फिल्म की जर्नी का अगला अहम पड़ाव, जिसमें ग्लोबल फैंस के लिए एक्सक्लूसिव कंटेंट और धमाकेदार कोलैब्स का अनावरण किया जाएगा।

मोहनलाल का खास संदेश

मोहनलाल ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने लिखा, इंतज़ार खत्म… दहाड़ कल से शुरू! तैयार हो जाइए वृषभा की दुनिया में कदम रखने के लिए। उनके इस संदेश के बाद फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है। लेखक और निर्देश मेंक नंदा किशोर की इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी प्रस्तुतियों में गिना जा रहा है। ‘वृषभा’ में दर्शकों को विशाल बैटल सीक्वेंसेज़, इमोशन से भरपूर ड्रामा और पावरफुल परफॉर्मेंसेज़ देखने को मिलेंगे। फिल्म का संगीत सैम ने तैयार किया है, जबकि साउंड डिज़ाइन की कमान ऑस्कर विजेता रेसुल पूकुट्टी ने संभाली है।

मेकर्स और पैन-इंडिया रिलीज़

‘वृषभा’ को कनेक्ट मीडिया, बालाजी टेलीफिल्म्स और अभिषेक व्यास स्टूडियोज़ ने मिलकर प्रस्तुत किया है। फिल्म को मलयालम और तेलुगु भाषाओं में शूट किया गया है, साथ ही इसे हिंदी और कन्नड़ में भी रिलीज़ किया जाएगा। यानी यह फिल्म एक सच्चा पैन-इंडिया महाकाव्य बनने जा रही है। फिल्म की खासियत इसका ग्रैंड विजुअल ट्रीटमेंट है, जो भारतीय सिनेमा की भव्यता को नए स्तर पर ले जाएगा। भव्य सेट्स, बड़े युद्ध दृश्य और मोहनलाल की दमदार अदाकारी इसे और खास बना रहे हैं। ‘वृषभा’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की नई दास्तां बनने जा रही है, जो ग्रैंड्योर की परिभाषा बदल देगी। कल से इसकी दहाड़ सुनाई देने लगेगी। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Medha Shankar Movie
Entertainment

बजट तक नहीं निकाल पाई फिल्म, फिर भी प्राइम वीडियो के टॉप ट्रेंड में पहुंची

Medha Shankar Movie :  सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरसने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2‘ ने OTT पर आते ही खेल पलट दिया है। 16 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 1.85 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई थी और साल 2026 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों […]

Spread the love
Read More
emraan hashmi new movie rooh
Entertainment

बॉलीवुड के ‘सीरियल किसर’ की यह फिल्म मचा देगी धमाल

म्यूजिकल हॉरर फिल्म ‘रूह’ में नजर आएंगे इमरान हाशमी 20 साल से ज्यादा के करियर में दी कई यादगार फिल्में अंशिका दुबे emraan hashmi new movie rooh : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और ‘सीरियल किसर’ के नाम से प्रसिद्ध इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) आगामी म्यूजिकल हॉरर फिल्म ‘रूह’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म […]

Spread the love
Read More
Tamannaah Bhatia
Entertainment

तमन्ना भाटिया का बयान: ‘आइटम सॉन्ग’ नहीं, मेरे लिए ये हैं पार्टी एंथम

Tamannaah Bhatia : बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने ‘आइटम सॉन्ग’ शब्द को लेकर अपनी राय खुलकर सामने रखी है। उन्होंने कहा कि वह अपने डांस नंबरों को आइटम सॉन्ग नहीं बल्कि ‘पार्टी एंथम’ मानती हैं, क्योंकि कई बार ये गाने उन फिल्मों से भी ज्यादा लोकप्रिय हो जाते हैं जिनका […]

Spread the love
Read More