मेरा दिमाग शायद ज़रूरत से ज़्यादा तेज़ चल रहा था: फोबे लिचफील्ड

Untitled 2 copy 17

चंडीगढ़। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फोबे लिचफील्ड ने रविवार को भारत के खिलाफ पहले वनडे में शानदार पारी खेली। नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स को ‘द हंड्रेड’ महिला टी-20 टूर्नामेंट का खिताब जिताने के महज पखवाड़े भर बाद लिचफील्ड ने 88 रन (80 गेंद, 14 चौके) की दमदार पारी खेली। हालांकि शतक से वह 12 रन दूर रह गईं। लिचफील्ड ने मैच के बाद कहा, आज मैंने सबसे बड़ा सबक यही सीखा कि मेरा दिमाग शायद ज़रूरत से तेज़ चल रहा था। 50 ओवर का खेल लंबा होता है और इसमें समय लेकर पारी बनाने की ज़रूरत होती है। लेकिन हमें आक्रामक क्रिकेट भी खेलना है, इसलिए इस बीच संतुलन बनाना होगा।

उन्होंने स्वीकार किया कि वानखेड़े (जनवरी 2024) में बने शतक के बाद भारत में यह उनका दूसरा शतक हो सकता था, लेकिन स्नेह राणा के खिलाफ रिवर्स स्वीप खेलते हुए वह चूक गईं। मैच के बाद लिचफील्ड ने कहा, मैंने खेल को आगे बढ़ाने की कोशिश की और शायद रिवर्स शॉट पर ज़्यादा ध्यान दे बैठी। इस दौरान उन्होंने कप्तान एलिस पेरी और बेथ मूनी के साथ बल्लेबाज़ी के अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने कहा, उनके साथ खेलना बेहद आसान हो जाता है। कभी-कभी मेरा दिमाग तेज़ चलता है, लेकिन वे शांत और अनुभवी खिलाड़ी हैं। वे मुझे सही दिशा देती हैं और खुद भी शानदार बल्लेबाज़ी करती हैं।

गर्म और उमस भरे हालात में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को संघर्ष करना पड़ा। एलिस पेरी को पिंडली में ऐंठन के कारण 38 गेंद खेलने के बाद रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा, जबकि एनाबेल सदरलैंड को भी बीच में आराम करना पड़ा। लिचफील्ड ने कहा, यहां की गर्मी और नमी चुनौतीपूर्ण है। हमने थोड़ी बहुत गर्मी के अनुकूलन की कोशिश की थी, लेकिन शरीर हमेशा साथ नहीं देता। बता दें कि मैच में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 281 रन बनाए थे, जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 44.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलियाई टीम अब दो दिन के आराम के बाद 17 सितम्बर (बुधवार) को न्यू चंडीगढ़ में ही दूसरा वनडे खेलेगी।

Spread the love

FIFA World Cup 2026
Sports

FIFA World Cup 2026: मेसी ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, लगातार आठ मैचों में गोल कर रचा इतिहास

FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राउंड ऑफ-32 में केप वर्डे पर 3-2 की रोमांचक जीत के दौरान मेसी ने एक और गोल दागकर न सिर्फ अपनी टीम को प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया, बल्कि विश्व कप इतिहास में […]

Spread the love
Read More
IND vs ENG 2026
Sports

IND vs ENG 2nd T20I : बिना पैसे खर्च किए देखें दूसरा T20, जानें पूरी लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

IND vs ENG 2026 : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ऐतिहासिक ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। भारतीय फैंस की निगाहें एक बार फिर […]

Spread the love
Read More
IND vs ENG T20 Vaibhav Suryavanshi
Sports

वैभव सूर्यवंशी डेब्यू काउंटडाउन, संजू-तिलक पर दबाव, किसकी कुर्सी जाएगी?

मैनचेस्टर में भारत-इंग्लैंड दूसरा टी20, लेकिन चर्चा टीम चयन की ज्यादा IND vs ENG T20 Vaibhav Suryavanshi : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार को मैनचेस्टर के ऐतिहासिक ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज में बढ़त के साथ-साथ इस मैच ने टीम इंडिया के भीतर बढ़ती प्रतिस्पर्धा को भी और तेज […]

Spread the love
Read More