देवकली मंदिर से शुरू हुई वेब सीरीज जुर्म के सच्ची दास्तान की शूटिंग

Untitled 6 copy 10

औरैया। जिले में बनने जा रही वेब सीरीज जुर्म की सच्ची दास्तान का शुभारम्भ देवकली मंदिर पर हवन-पूजन के साथ किया गया। यह वेब सीरीज एक महीने तक जिले के चयनित स्थानों पर शूट की जाएगी। सर्वप्रथम इसकी शुरुआत देवकली मंदिर खानपुर स्थित अंबेडकर पार्क से की गई। निर्माताओं के अनुसार इस वेब सीरीज में चंबल क्षेत्र और औरैया जिले में घटी विभिन्न घटनाओं एवं दुर्घटनाओं को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया जाएगा। इसका उद्देश्य दर्शकों को उन सच्ची घटनाओं से परिचित कराना है, जिनसे समाज को सीख और चेतावनी दोनों मिल सके।

इस मौके पर मौजूद डायरेक्टर आर्यन सिंह और निर्माता शिवा मिश्रा ने बताया कि क्षेत्रीय व मुम्बई के कलाकारों को अवसर दिया जा रहा है। ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि यह प्रयास जिले की पहचान को नया दिशा देने वाला साबित होगा। वेब सीरीज की स्टार कास्ट में रिचा तिवारी, घनश्याम कॉमेडियन, बलवंत राज, योगाचार्य एकेराज, डॉक्टर सुनील सिंह, रजनीश खन्ना, गोविंद, शालू, लवली, विमल शास्त्री, निधि पटेल, रमेश चंद्र, पूजा सिंह और आकांक्षा सहित कई कलाकार शामिल हैं। इनके अलावा कैमरा मैन की भूमिका में गुड्डू सिंह और अन्य सहयोगियों के रूप में रिंकल चौहान, रिंकू मामा व अंशु पाल भी अपना योगदान देंगे। शूटिंग के दौरान कलाकारों ने कहा कि इस तरह के प्रोजेक्ट से जिले में कला और संस्कृति के नए आयाम खुलेंगे। वहीं दर्शकों को असल घटनाओं पर आधारित रोमांचक और भावनात्मक कहानियां देखने को मिलेंगी। शुभारम्भ अवसर पर मौजूद सभी लोगों ने वेब सीरीज की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।(हिन्दुस्थान समाचार)

Entertainment

KBC 18 के पहले करोड़पति बने भूषण ठाकरे, अब सात करोड़ के सवाल पर टिकी नजर

KBC 18 First Crorepati Winner:  टीवी के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 18 को अपना पहला करोड़पति खिलाड़ी मिल गया है। महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले 28 वर्षीय भूषण ठाकरे ने शो में एक करोड़ रुपये की बड़ी रकम जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी इस शानदार जीत से शो के […]

Read More
Entertainment

अनुभव सिन्हा के सिर से उठा पिता का साया, 95 साल की उम्र में प्रेम गोविंद सिन्हा का निधन

Prem Govind Sinha: फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता प्रेम गोविंद सिन्हा का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 19 नवंबर को रात करीब नौ बजे मुंबई में अंतिम सांस ली। पिता के निधन से अनुभव सिन्हा गहरे सदमे में हैं। उन्होंने […]

Read More
Entertainment

‘पॉकेट नोवेल’ के प्रमोशन में मालविका मोहनन का अनोखा अंदाज, क्रू मेंबर्स को दिया खास सम्मान

Pocket Novel: फिल्मों की चमक-दमक के बीच अक्सर पर्दे के पीछे रहकर मेहनत करने वाले उन लोगों को भुला दिया जाता है, जिनकी बदौलत कोई फिल्म बड़े पर्दे तक पहुंचती है। लेकिन निर्देशक त्यागराजन कुमारराजा की अपकमिंग फिल्म ‘पॉकेट नोवेल’ के मेकर्स ने प्रमोशन का एक अलग और दिलचस्प अंदाज अपनाया है। फिल्म की रिलीज […]

Read More