कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह को कोर्टरूम में दिल का दौरा पड़ा

कन्नौज । कन्नौज कोर्ट रूम में एक इंस्पेक्टर को हार्ट अटैक आ गया। केस की पैरवी के दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और वह वहीं पर गिर पड़े। साथी पुलिस कर्मियों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर के कार्डियोलॉजी विभाग में रेफर कर दिया गया है। सदर कोतवाली के सेकेंड इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह आज कोर्ट में पैरवी के लिए गए थे। सीजेएम श्रद्धा भारतीय की कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही थी।

इसी दौरान अचानक शैलेन्द्र सिंह को चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़े। उनके गिरते ही कोर्ट रूम में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत एंबुलेंस बुलाकर साथी पुलिस कर्मियों ने जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर के कार्डियोलॉजी विभाग में रेफर कर दिया। अस्पताल के सीएमएस के अनुसार, इंस्पेक्टर की यह स्थिति अत्यधिक थकान और तनाव के कारण उत्पन्न हुई है। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले

इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह सदर कोतवाली में अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। वह किसी मुकदमे की पैरवी के लिए शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट गए हुए थे। यहां सुनवाई के दौरान उन्हें घबराहट महसूस हुई और अचानक से वह जमीन पर गिर गए। तत्काल सीजेएम श्रद्धा भारतीय ने एम्बुलेंस बुलवाकर उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। CMS डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि शैलेन्द्र सिंह नाम के एक इंस्पेक्टर को अस्पताल लाया गया। वो कोर्ट रूम में घबराहट की वजह से अचेत हो गए थे। हमारे फिजीशियन ने उन्हें देखा और ईसीजी किया। उनमें स्ट्रेस के फीचर्स मिले। जिस कारण प्राइमरी मैनेजमेंट करके उन्हें कार्डियोलॉजी रेफर कर दिया गया है। (BNE)

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Uttar Pradesh

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और रमेश लेखक की गिरफ्तारी सराहनीय: नरसिंह पांडे

       उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महाराजगंज। नेपाल की वर्तमान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली तथा पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी कराकर प्रशंसनीय कार्य किया है। यह नेपाल की जनता की भावनाओं के अनुरूप है। उक्त बातें हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने शनिवार को नेपाल के पूर्व […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More