गुडंबा पुलिस फेल: 16 दिन बाद भी हत्यारों का सुराग नहीं

gudamba police station
  • पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की आधी में भुला बैठी मासूम हत्याकांड

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बेहटा कस्बे में हुए पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की आंधी में सादामऊ गांव निवासी आठ वर्षीय मासूम की सनसनी हत्या को भूल गई। करीब 16 दिन बीतने के बाद भी हत्यारों का सुराग नहीं लगा। गुडंबा पुलिस की सुस्त रफ्तार देख मासूम बच्चे के घरवालों को अब निराशा जैसी लग रही है। इस बाबत जब इंस्पेक्टर गुडंबा से उनके सीयूजी नंबर पर बात की गई तो उनका वही रटा-रटाया जवाब मिला कि अभी कुछ सुराग नहीं लगा है। उन्होंने कहा प्रयास जारी है। इंस्पेक्टर गुडंबा की बोल भासा से ऐसा लग रहा था कि कुछ हुआ ही नहीं है। इससे यही लग रहा है कि पुलिस सिर्फ पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले तक ही सीमित है।

सनद रहे कि बीते 28 अगस्त 2025 को गुडंबा क्षेत्र के सादामऊ गांव निवासी आठ वर्षीय मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उसका शव गांव के बाहर स्थित तालाब में पड़ा मिला था। पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पड़ताल की, लेकिन हत्याकांड से पर्दा नहीं उठा सकी। 16 दिन में पुलिस ने हत्यारों की तलाश में 16 तरह की योजनाएं बनाई, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की आंधी में पुलिस ऐसा उलझी कि मासूम हत्याकांड को ही भुला बैठी।

बस दस्तावेजों में ही है जांबाजी की दास्तां

जरा इस घटना पर नजर डालिए 28 अगस्त 2025 को गुडंबा क्षेत्र स्थित सादामऊ गांव निवासी आठ वर्षीय मासूम घर से शौच जाने के लिए कहकर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका शव गांव के बाहर स्थित तालाब में उतराता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन की और तालाब में डूबकर मौत होने का दावा करने लगी, लेकिन दूसरे दिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पुलिस की कलई खोल दी। उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गुडंबा पुलिस हत्यारों की तलाश में दो-चार दिनों तक खूब तेजी दिखाई, लेकिन पुलिस के कदम ऐसे ठहरे कि अभी तक घरवालों को इंसाफ नहीं मिल सका। वहीं छोटे-मोटी अपराधियों पर शिकंजा कस गुडंबा पुलिस तमगे बटोरने में जुटी है। मासूम बच्चे की हत्या को लेकर पुलिस महकमे से लेकर सत्ता के गलियारों तक हलचल मची, लेकिन गुडंबा पुलिस का रवैया नहीं बदला। नतीजतन 16 दिन बीतने के बाद भी नहीं मिल सके मासूम बच्चे के कातिल।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान?

Today’s Horoscope मेष : आवास निवास की समस्या का समाधान होगा। परिणय प्रयास सफल रहेंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। भागदौड़ अधिक होगी।आभूषण की प्राप्ति होगी। वृषभ : नौकरी में भाग्योन्नति के योग बन रहे हैं। संभल कर कार्य करें, सफल रहेंगे। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। धन लाभ होगा। साझेदारी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

बुलडोजर बाबा के गढ़ गोरखपुर में बिश्नोई गैंग की दस्तक?

 -राजीव तिवारी बाबा Gorakhpur : माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन के लिए देशभर में चर्चा में रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में अब देश के चर्चित संगठित अपराधी नेटवर्क लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित असलहा नेटवर्क की दस्तक ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गोरखपुर में उत्तर प्रदेश एसटीएफ […]

Spread the love
Read More
Untitled 1 copy
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एक ट्रांस्पोर्ट परिसर में खड़ी DCM से भारी मात्रा में पटाखे बरामद, जांच शुरू बरामद पटाखे की कीमत 50 लाख रुपए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे में एक ट्रांसपोर्ट परिसर से एक DCM ट्रक से बड़ी मात्रा में पटाखे उतारे जाने की सूचना मिली। इस पर प्रशासन और पुलिस की टीम […]

Spread the love
Read More