हाथ में ऐसी रेखाएं होने पर नहीं टिकता है पैसा, बना रहता है कर्ज

Hand

राजेन्द्र गुप्ता

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की हथेली की रेखाएं उसके जीवन के कई राज को खोल देती हैं। इसके जरिए ना सिर्फ आप अपना भविष्य जान सकते हैं बल्कि आप आर्थिक स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन हो या फिर व्यापार में वृद्धि, इनमें व्यक्ति के हाथ की रेखाएं भी काफी हद तक जिम्मेदार हो सकती हैं। हस्तरेखा शास्त्र का फायदा यह है कि आप बिना किसी ज्‍योतिषी के पास जाए खुद ही अपने हाथ की रेखाओं को देखकर अपने व्‍यापार का भविष्‍य जान सकते हैं। आइए जानते हैं उन रेखाओं के बारे में जिनके होने पर आपके पास पैसा नहीं टिकता…

होती है धन हानि

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर आपकी हथेली पर भाग्य रेखा मोटी से पतली हो तो आपको व्यापार में काफी लाभ मिलता है। नया व्यापार भी आपको लाभ देगा। वहीं अगर मंगल और शनि ग्रह प्रतिकूल हों या फिर उनकी दशा ठीक ना हो तो यह आपको हानि करवाता है।

आर्थिक स्थिति होती है खराब

अगर आपकी हथेली पर भाग्य रेखा और जीवन रेखा एक साथ होती हैं। जीवन रेखा सीधी हो और मंगल पर्वत पर कई रेखा हो तो धन की स्थिति बहुत खराब होती है।

दूसरों पर रहता है ज्यादा निर्भर

अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर भाग्यरेखा चंद्र पर्वत से शुरू होते हुए सीधे शनि पर्वत पर जाती है तो इसका अर्थ होता है कि व्यक्ति दूसरों पर ज्यादा से ज्यादा निर्भर रहता है। वह अपने कार्य के लिए दूसरों की मदद और सलाह लेता है।

सारा धन हो जाता है खर्च

व्यक्ति हथेली पर भाग्य रेखा अगर मस्तिष्क रेखा पर रुकी हुई हो और दोनों का जोड़ भी लंबा हो। साथ ही मंगल रेखा पर एक से अधिक रेखाएं हो तो ऐसी स्थिति में लक्ष्मी का आगमन तो होता ही है लेकिन कई समस्याएं भी साथ में आती है। इनको सुलझाने में सारा धन खर्च हो जाता है।

कई समस्याओं का करना पड़ता है सामना

अगर व्यक्ति के मणिबंध के अंदर से भाग्य रेखा निकलकर मध्यमा यानी बीच वाली उंगली के तीसरे पर्वत तक पहुंत जाए तो उनको भारी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वह जितना मेहनत करते हैं, उतना ही धन खर्च भी होता है।ऐसे लोग हमेशा रहते हैं आर्थिक परेशानी में

पैसा बचाने में होते हैं असफल

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, अगर हथेली की कोई रेखा शुक्र पर्वत से निकलकर मंगल पर्वत तक जाए तो ऐसे व्यक्तियों के पास भी पैसा कम टिकता है। साथ ही अगर शुक्र पर्वत पर कोई क्रॉस का निशान हो तो वे भी पैसा बचाने में असफल रहते हैं।

Untitled 18 copy
homeslider Religion

भूल सुधार: अस्थमा दिवस पोस्ट की जगह पढ़ें…12 चमत्कारी रत्नों के फायदे

राजेन्द्र गुप्ता आज आपको किये गए ईमेल में भूल से 6 मई 2026, बुधवार के लिए अस्थमा दिवस आज की पोस्ट भेज दी गई है। कृपया वह पोस्ट उपयोग में न लेवें। उसके स्थान पर दूसरी पोस्ट भेजी जा रही है यह पोस्ट आप उपयोग में ले सकते हैं। ये 12 नायाब रत्नत दूर कर […]

Read More
Untitled 16 copy
Health homeslider International

विश्व अस्थमा दिवस: बढ़ती सांस की बीमारी पर चेतावनी, जागरूकता और इलाज है सबसे बड़ा बचाव

राजेन्द्र गुप्ता 6 मई 2026 को विश्व अस्थमा दिवस मनाया गया। यह दिन अस्थमा जैसी गंभीर और दीर्घकालिक श्वसन बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए समर्पित है। आज दुनिया भर में 262 मिलियन से अधिक लोग इस बीमारी से प्रभावित हैं और शहरी क्षेत्रों में इसका खतरा तेजी से बढ़ रहा है। […]

Read More
राशियों
Astrology homeslider

आज और कल का दिन खास: जानें राशिफल और ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव

आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। जहां कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत है, वहीं कई लोगों के लिए नए अवसर और सफलता के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का हाल… राजेन्द्र गुप्ता मेष राशि: आर्थिक मामलों में […]

Read More