रायबरेली: निर्माणाधीन मकान से गिरकर दो मजदूरों की मौत, एक घायल

Untitled 1 copy 5
  • पुलिस मौके पर मामले की छानबीन में जुटी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। रायबरेली जिले लालगंज इलाके में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे तीन मजदूर गिरकर घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक रायबरेली जिले के लालगंज इलाके के दीपे मऊ मोड़ के पास दतौली गांव निवासी योगेश यादव मकान बनवा रहे थे। बताया जा रहा है कि मजदूर मकान की तीसरी मंजिल पर काम कर रहे थे कि इसी दौरान अचानक चहली टूट गई और तीन मजदूर गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल भिजवाया , जहां 50 वर्षीय रमेश उर्फ गुड्डू राजगीर पुत्र छंगा लाल निवासी चचिहा व उपरोक्त निवासी रामू पुत्र मेड़ी लाल की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज का दिन किसके लिए रहेगा खास?

Today’s Horoscope मेष : आज धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। वृष : दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक सई नदी में डूबे

पुलिस SDRF टीम के साथ कर रही दोनों युवकों की तलाश ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन करने के दौरान दो युवक डूब गए। घटना होते पूरी खुशियां चंद मिनटों में ही मातम में बदल गई और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अंजान लिंक से हुई 95 हजार की ठगी, पुलिस ने 70 हजार रुपये लौटाए

साइबर ठगी के 95 हजार में 70 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस ए अहमद सौदागर Lucknow : अंजान लिंक के माध्यम से मोबाइल हैक कर की गई साइबर ठगी के मामले में चील्ह थाना की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 70 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की […]

Spread the love
Read More