उन्नाव: वन्यजीवों की तस्करी करने वाली दो महिलाएं चढ़ीं STF के हत्थे

  • इनके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित वन्यजीव बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी की STF टीम ने सोमवार को उन्नाव जिले के तालिब सराय क्षेत्र से प्रबंधित वन्य जीवों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस को इनके पास से प्रतिबंधित रिंगनेक पैरट अलेक्जेडरइज पैरेट सहित कई दुर्लभ पक्षी बरामद हुए हैं। एसटीएफ के मुताबिक यूपी के अलग-अलग जिलों में वन जीवों और उनके अंगों की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना काफी दिनों से मिल रही थी। इस संबंध में STF  की विभिन्न इकाइयों को लगातार सूचना मिलने के बाद उन्हें विभिन्न जिलों में सक्रिय किया गया था। इसी के में सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक STF  अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक टीम ने उन्नाव जनपद में सूचना के बाद छापा मारा था, जिसमें यह दोनों महिला तस्कर गिरफ्तार हुई है। एसटीएफ की ओर से बताया गया कि उन्नाव जिले के तालिब सराय इलाके में एक मकान के अंदर विभिन्न प्रजातियों के वन जीवों को रखा गया है।

जिसकी अवैध रूप से तस्करी की जाती है। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ के वन क्षेत्र अधिकारी अरविंद कुमार शुक्ला को अवगत कराते हुए वहां पर छापा मारा था। पकड़ी गई अभियुक्त राफिया और गुरनाज ने पूछताछ में बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। गिरोह का सरगना उसका पति है। गिरोह द्वारा स्थानीय स्तर पर विभिन्न माध्यमों से वन जीवन को इकट्ठा किया जाता है। इसके बाद बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में तस्करों इन्हें ऊंचे दाम पर सप्लाई किया जाता है। साथ ही यह भी बताया कि पहाड़ी तीतर के मीट को स्थानीय बाजार में भी महंगे दामों पर बेची जाती है।

Entertainment Uttar Pradesh

मिहिरा : कथक की सनातन अध्यात्म के मूल स्वरूप की नई यात्रा

कृष्ण के प्रेम में डूबी मीरा की भक्ति, समर्पण और सम्मिलन की अद्भुत प्रस्तुति आचार्य संजय तिवारी भारतीय सनातन अध्यात्म की शास्त्रीय रंग परंपरा भी है। कथा से उपजी भक्ति को इसी परंपरा ने मंदिरों के माध्यम से स्थापित कर मानवीय संवेदना में पिरो कर इसे जनस्वीकृति दी थी। कालांतर में आक्रमणों और बाह्य प्रभावों […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जब PDA  सरकार बनेगी, तभी संविधान बचेगा: अखिलेश यादव

युवाओं का नारा है पीडीए को जिताएंगे, संविधान को बचाएंगे लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए के संकल्पबद्ध युवाओं को हर बूथ को मजबूत करने का जो निर्देश दिया गया है, उसको लेकर उनका अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दिया। इस बार बड़े-बुज़ुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का प्रयास मिलकर अपनी […]

Read More
Uttar Pradesh

नवज्योति स्कॉलर एकेडमी में वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न, अतिथियों का हुआ सम्मान

सोनौली\महराजगंज। नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 12 घनश्याम नगर स्थित नवज्योति स्कॉलर एकेडमी स्कूल में वार्षिक समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ऋषि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया तथा नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का […]

Read More