पुलिस से बचने के लिए पटाखों का जखीरा इधर-उधर करने में एक और विस्फोट

firecrackers 1
  • धमाके की चपेट में आकर एक जानवर की मौत
  • डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह सहित कई पुलिस के आलाधिकारी जांच-पड़ताल में जुटे
  • गुडंबा क्षेत्र के बेहटा कस्बे में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गुडंबा क्षेत्र स्थित बेहटा कस्बे में रविवार को पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से पटाखा कारखाना मलबे में तब्दील हो गया। इस हादसे में फैक्ट्री मालिक 50 वर्षीय आलम व 48 वर्षीय पत्नी मुन्नी की मौत हो गई, जबकि आलम के 22 वर्षीय बेटा इरशाद, 22 वर्षीय नदीम पुत्र शरीफ, 35 वर्षीय जैद, 32 वर्षीय इरम व 25 वर्षीय हूरजहां गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही थी कि इसी इलाके में रहने वाले मुन्ना नाम के मकान में विस्फोट हो गया।

बताया जा रहा है कि पुलिस से बचने के के लिए गोदाम में रखे पटाखा इधर उधर कर रहे थे कि इसी दौरान विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी चपेट में आकर एक जानवर की मौत हो गई। हालांकि इस बाबत पुलिस के आलाधिकारी अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद DCP  पूर्वी शशांक सिंह, एडीसीपी पंकज सिंह, एसीपी अनिंद्य विक्रम सिंह सहित कई पुलिस अफसरों ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़े

पुलिसिया अनदेखी भारी : बड़े बचे छोटों पर गिरी गाज

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान?

Today’s Horoscope मेष : आवास निवास की समस्या का समाधान होगा। परिणय प्रयास सफल रहेंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। भागदौड़ अधिक होगी।आभूषण की प्राप्ति होगी। वृषभ : नौकरी में भाग्योन्नति के योग बन रहे हैं। संभल कर कार्य करें, सफल रहेंगे। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। धन लाभ होगा। साझेदारी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

बुलडोजर बाबा के गढ़ गोरखपुर में बिश्नोई गैंग की दस्तक?

 -राजीव तिवारी बाबा Gorakhpur : माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन के लिए देशभर में चर्चा में रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में अब देश के चर्चित संगठित अपराधी नेटवर्क लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित असलहा नेटवर्क की दस्तक ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गोरखपुर में उत्तर प्रदेश एसटीएफ […]

Spread the love
Read More
Untitled 1 copy
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एक ट्रांस्पोर्ट परिसर में खड़ी DCM से भारी मात्रा में पटाखे बरामद, जांच शुरू बरामद पटाखे की कीमत 50 लाख रुपए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे में एक ट्रांसपोर्ट परिसर से एक DCM ट्रक से बड़ी मात्रा में पटाखे उतारे जाने की सूचना मिली। इस पर प्रशासन और पुलिस की टीम […]

Spread the love
Read More