पुलिसिया अनदेखी भारी : बड़े बचे छोटों पर गिरी गाज

gudamba police station
  • चौकी प्रभारी और बीट सिपाही तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
  • गुडंबा क्षेत्र के बेहटा कस्बे में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पटाखा बनाने के धंधे में जुटे लाइसेंसी और अवैध कारोबारी मानकों को दरकिनार कर रहे हैं। नतीजतन हर साल दशहरा और दीपावली के सीजन में दुर्घटनाएं होती हैं। इसके लिए शासन ने पुलिस और प्रशासन की जवाबदेही भी तय की है, लेकिन पुलिसिया अनदेखी भारी पड़ रही है। बेहटा कस्बे में अर्से से चल रही पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट को लेकर पुलिस के आलाधिकारियों ने जांच-पड़ताल की तो लापरवाही सामने आने पर पुलिस अफसरों ने चौकी प्रभारी संतोष पटेल व बीट के सिपाही धर्मेश चाहर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

वहीं गहनता से गौर करें तो जिम्मेदार स्टेशन अफसर भी कम जिम्मेदार नहीं हैं, लेकिन उनकी नाकामी को छिपाते हुए पुलिस के आलाधिकारियों ने छोटे कर्मचारियों पर गाज गिराकर पूरे अमले पर पर्दा डाल दिया। कहावत नहीं बल्कि हकीकत है कि बड़ी मछली चाल करती है, लेकिन छोटी मछली ही जाल में फंसती है।

Prateek Yadav Funeral Updates
Uttar Pradesh

प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, लखनऊ के बैकुंठधाम में हुआ अंतिम संस्कार

Prateek Yadav Funeral Updates : लखनऊ में गुरुवार को भाजपा महिला नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान के साथ बैकुंठधाम भैंसाकुंड श्मशान घाट पर संपन्न हुआ। इस दौरान परिवार, रिश्तेदारों, राजनीतिक हस्तियों और समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही। अंतिम यात्रा के दौरान माहौल बेहद भावुक दिखाई दिया और […]

Read More
UP weather
Uttar Pradesh

ऐसी आंधी आई, जैसे आफत लाई, तीन शेड के साथ युवक भी उड़ाई

मौत की आंधी : बरेली में टीनशेड के साथ युवक उड़ा, मीरजापुर में 17 मरे UP weather news :  उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम ने खतरनाक रूप ले लिया है। तेज आंधी, भारी बारिश और आकाशीय बिजली ने कई जिलों में भारी तबाही मचा दी है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से पेड़ गिरने, मकान […]

Read More
Untitled 1 copy
homeslider Uttar Pradesh

प्रतीक-अपर्णा की लव स्टोरी: ई-मेल से शुरू हुआ प्यार, इंस्टाग्राम तक पहुंची तकरार

स्कूल के दिनों से शुरू हुई प्रेम कहानी नया लुक ब्यूरो प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। इसकी शुरुआत स्कूल के दिनों में हुई, जब दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला कॉमन दोस्तों के जरिए शुरू हुआ। धीरे-धीरे यह जान-पहचान आकर्षण में बदली और फिर प्यार […]

Read More