प्रयागराज: आठ दिन से लापता हुए भाजपा नेता रणधीर यादव की हत्या

hatya
  • रेलवे लाइन के पास क्षत-विक्षत शव पड़ा मिलने से फैली सनसनी
  • अवैध संबंध का मामला आ रहा सामने, साथी गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ । सूबे के प्रयागराज जिले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता रणधीर यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। गुरुवार देर रात उनका क्षत-विक्षत शव पूरा मुफ्ती रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वह आठ दिन पहले यानी बीते 22 अगस्त 2025 से अपनी स्कार्पियो सहित संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में पुलिस ने रणधीर के एक साथी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। सनद रहे कि बीते 22 अगस्त 2025 को भाजपा नेता रणधीर यादव अपनी स्कार्पियो सहित संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। इस मामले में उनकी पत्नी ने नवाबगंज थाने में रणधीर यादव के जानने वाले रामसिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस रणधीर यादव की खोजबीन में जुटी हुई थी कि गुरुवार देर रात सूचना मिली कि उनका शव पूरा मुफ्ती में रेलवे लाइन पर पड़ा है। यह सुनते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और आनन-फानन में मौके पर पहुंची। देखा कि उनका शव रेलवे लाइन के पास क्षत-विक्षत पड़ा हुआ है। मामले की छानबीन कर पुलिस ने नामजद राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस की जांच-पड़ताल में सामने आया है कि उनकी हत्या अवैध संबंध के चलते की गई है। हालांकि इस बाबत पुलिस अफसर अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि तफ्तीश पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इससे पहले पुलिस को 24 अगस्त को पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता रणधीर यादव की स्कॉर्पियो चित्रकूट के जंगल में मिली थी।

इस संबंध में 23 अगस्त 2025 को उनकी पत्नी ने राम सिंह समेत दो लोगों के खिलाफ नवाबगंज थाने में दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस उपायुक्त कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि रणधीर यादव और डॉ. उदय की पत्नी से अवैध सबंध थे। जिसके बारे में उदय को जानकारी हुई तो उसने बदला लेने के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य क़ी हत्या करवा दी। पुलिस के मुताबिक इस मामले फरार चल रहे अन्य आरोपियों की खोज में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Spread the love

Uttar Pradesh

अखिलेश के खिलाफ मंत्रियों ने खोला मोर्चा, चौधरी भूपेंद्र सिंह और राजभर ने गिनाए पुराने कारनामे*

अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे: चौधरी भूपेंद्र सिंह सपा राज में पत्रकार को जिंदा जलाया गया था, अखिलेश पर चौधरी भूपेंद्र का तीखा प्रहार PDA मतलब परिवार, दौलतमंद और अपराधी: ओम प्रकाश राजभर ‘लोकतंत्र की देते हैं दुहाई और इमरजेंसी वाली कांग्रेस से करते हैं गलबहियां’: भूपेंद्र और राजभर Lucknow : […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

बलरामपुर गार्डन में 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला शुरू

पुस्तकें मन एकाग्र करती हैं जोड़ती हैं परम्पराओं से : ब्रजेश पाठक ईशा मीशा की प्रस्तुतियों ने मोहा मन Lucknow : ‘पुस्तकें मन एकाग्र करती हैं। अपने इतिहास और परंपराओं से जोड़ती हैं, जबकि मोबाइल फोन में सब कुछ अच्छा नहीं।’ यह बातें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेले का उद्घाटन करते हुए […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

एक्शन मोड में सोनौली के नवागत थानाध्यक्ष

जाम,तस्करी और कटिंग पर चलेगा पुलिस का डंडा  कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं – थानाध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Sonauli, Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख कस्बे सोनौली में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और स्थानीय मुद्दों के निस्तारण के लिए थाना प्रभारी विशाल शुक्ला […]

Spread the love
Read More