सोनौली बॉर्डर पर कस्टम विभाग के आला अधिकारियों का दौरा, सुविधाओं के लिए आनलाइन सुधार पर दिया जोर

e71c4693 3bf0 40f1 9f09 d21fa34e4568

जरूरत पड़ी तो आनलाइन और मैनुअल कार्यों में और सुधार किया जाएगा: योगेन्द्र गर्ग 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी / मनोज कुमार त्रिपाठी

सोनौली/महराजगंज । भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर आज सुबह से ही कुछ अलग नजारा देखने को मिला। कस्टम कार्यालय में हलचल तेज रही और अधिकारी पूर्ण रूप से वर्दी में मुस्तैद दिखे। पूरे कस्बे में वाहनों का जाम नहीं के बराबर रहा, जिससे यात्रियों को बिना किसी बाधा के भारत-नेपाल सीमा पार करते देखा गया। दोपहर तक सब कुछ व्यवस्थित नजर आया, हालांकि दोपहर बाद पुनः सामान्य स्थिति लौट आई। हालांकि कस्टम विभाग के बड़ी संख्या में आला अधिकारियों का एक साथ सोनौली बार्डर का दौरा पहली बार देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार, आज दोपहर को  योगेंद्र गर्ग, सदस्य (IT और TPS), CBIC संजय गुप्ता, मुख्य आयुक्त सीमा शुल्क (निवारक) दिल्ली,  विकास कुमार मुख्य आयुक्त सीमा शुल्क (निवारक) पटना,  रणजीत कुमार, आयुक्त सीमा शुल्क (निवारक) लखनऊ, तपन कुमार अपर निदेशक (डी.जी.एम. और डी.एम.), ऋग्वेद ठाकुर संयुक्त आयुक्त (IT एवं CV)  वैभव कुमार सिंह संयुक्त निदेशक (DGS और DM.),  अनीश गुप्ता अपर निदेशक सीमा शुल्क (निवारक) पटना, एडीसी, कस्टम (निवारक),  पुनीत गुनावत संयुक्त आयुक्त, अमृतसर,  मयंक शर्मा अपर आयुक्त सीमा शुल्क (निवारक), लखनऊ, जीतेन्द्र सिंह अपर आयुक्त सीमा शुल्क (निवारक) लखनऊ,  सुधीर त्यागी सहायक आयुक्त सीमाशुल्क (निवारक) मंडल नौतनवां की संयुक्त टीम सोनौली सीमा पर पहुंची। बॉर्डर पर पहुंचने के बाद टीम ने सबसे पहले स्थल सीमा शुल्क कार्यालय सोनौली में अधीनस्थ अधिकारियों से मुलाकात कर सीमा पर हो रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इसके उपरांत टीम ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा तथा प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया।

योगेंद्र गर्ग ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि सोनौली कस्टम कार्यालय में फिलहाल कौन-कौन सी प्रक्रियाएं ऑनलाइन हैं और किन हिस्सों में अभी भी मैन्युअल व्यवस्था काम कर रही है, इसकी समीक्षा की गई है। उन्होंने बताया कि जिन कार्यों में अभी भी मैन्युअल टच है, उन्हें निकट भविष्य में तकनीकी रूप से उन्नत और अधिक पारदर्शी बनाया जाएगा, ताकि यात्रियों और व्यापारियों को बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क निर्माण के वजह से गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है सड़क बनते ही इस समस्या का भी समाधान हो जाएगा। बता दे की यह दौरा सोनौली बॉर्डर पर सीमा शुल्क की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में यात्रियों और व्यापारियों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सकता है।

इस अवसर पर SSB 22 वाहिनी के सहायक कमांडेंट सी विवेक, एसएसबी 22 वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर अरूण कुमार पांडे, उपजिलाधिकारी नौतनवां नवीन कुमार, कस्टम अधीक्षक संजय मिश्र, कस्टम अधीक्षक पंकज मिश्रा, कस्टम अधीक्षक सुधीर कुमार, कस्टम अधीक्षक सुशील कुमार, निरीक्षकों में के.सी.एम. त्रिपाठी, अवधेश कुमार, अरविंद कुमार गौतम, जीतेन्द्र पांडे, जलज कुमार मालवीय, अर्पित मिश्रा, जैकब हुसैन, ए.बी.वी.ए. अंसारी, लेखराज मौर्य, आदित्य कुमार श्रीवास्तव, मेराज अहमद खान, हेड हवलदार पारस नाथ शुक्ल, पंकज श्रीवास्तव, भरत प्रसाद मौर्य, रोशन लाल, सुरेश कुमार, हवलदार गजेन्द्र यादव, प्रदीप कुमार वर्मा, सोनू सिंह और सोनौली चौकी प्रभारी बृजराज यादव समेत बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल से किसे मिलेगा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : अपने व्यवहार को बदलें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आज का दिन खराब कर सकता है। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक मामले यथावत रहेंगे। वृषभ : अपने निजी कार्यों के लिए समय की कमी रहेगी। घर-परिवार की परेशानी से दु:ख होगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। कार्यक्षेत्र […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

वंदे मातरम् को समर्पित होगा 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला

बलरामपुर गार्डन में पहली को उद्घाटन करेंगे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक Lucknow: अशोक मार्ग में 11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ होगा। वंदे मातरम् के डेढ़ सौ वर्षों की थीम को समर्पित इस पुस्तक मेले के पहली अक्टूबर को शाम पांच बजे उद्घाटन के लिये उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सहमति दी […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

‘सेवा सेतु’ शिविर का पंकज चौधरी ने किया शुभारंभ

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज विकास खंड सदर में आयोजित ‘सेवा सेतु’ शिविर का उद्घाटन सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं सूचना विभाग की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा शिविर के माध्यम से आमजन को […]

Spread the love
Read More