यूपी रुद्राज़ ने उत्तर प्रदेश में ग्रासरूट्स हॉकी क्लिनिक शुरू किया

Rudra Hockey 1 scaled

 

ए अहमद सौदागर
लखनऊ। यूपी रुद्राज और यदु स्पोर्ट्स ने गुरुवार को लखनऊ के विभूतिखंड स्थित पद्मश्री मोहम्मद शाहिद हॉकी स्टेडियम में यूपी रुद्राज़ ग्रासरूट्स हॉकी क्लिनिक शुरू किया। इस क्लिनिक के उद्घाटन का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में जमीनी स्तर पर हॉकी खेलने वाले प्रतिभाशाली लोगों की पहचान करके उन्हें बढ़ावा देना है, ताकि भारतीय हॉकी को पुनर्जीवित किया जा सके। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के खेल निदेशक, आरपी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में यूपी रुद्राज़ के खेल प्रमुख, सुखविंदर सिंह भी मौजूद थे।
सुखविंदर सिंह ने क्या कहा
हमारा लक्ष्य केवल बुनियादी ढांचे से बहुत बड़ा है। हम उत्तर प्रदेश में हॉकी का जुनून फिर से जगाना चाहते हैं। हमारे शहरों और कस्बों में बहुत से प्रतिभाशाली खिलाड़ी छिपे हैं। हमारा निरंतर प्रयास और विशेषज्ञ मार्गदर्शन भारत के इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हॉकी जगत के सितारों में तब्दील करेगा। यह पहल यूपी में हॉकी की एक जीवंत संस्कृति का निर्माण करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

आर.पी. सिंह ने कहा:

“मैं न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे भारत में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए यूपी रुद्राज़ टीम की प्रतिबद्धता की सराहना करता हूँ। इस प्रयास में उनकी संलग्नता इस बात का जीवंत उदाहरण है कि निजी क्षेत्र की भागीदारी से किस प्रकार सार्वजनिक खेलों को बढ़ावा दिया जा सकता है। इस तरह के अभियान प्रतिभाशाली भावी खिलाड़ियों को पहचानने और जमीनी स्तर पर उनसे जुड़ाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

यूपी रुद्राज़ के टेक्निकल डायरेक्टर, सेड्रिक डिसूज़ा ने कहा: “मैं यूपी में जमीनी स्तर पर हॉकी को बढ़ावा देने के यूपी रुद्राज़ के प्रयासों की सराहना करता हूं और उनका आभारी हूं। सिंघानिया परिवार का यह कदम भविष्य में कोच और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगा।”

यूपी रुद्राज़ ग्रासरूट्स हॉकी क्लिनिक दो चरणों में आयोजित किया जाएगा:
लखनऊ: 26 – 28 जून 2025
वाराणसी: 30 जून – 2 जुलाई 2025

हॉकी क्लिनिक का नेतृत्व मशहूर टेक्निकल डायरेक्टर, श्री सेड्रिक डिसूज़ा करेंगे। इसमें हर शहर में पाँच संरचनाबद्ध सत्रों का आयोजन होगा। ये सत्र खिलाड़ियों और कोच, दोनों को तकनीकी प्रशिक्षण व परामर्श प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। इनका उद्देश्य राज्य में एक सस्टेनेबल, हाई-परफॉरमेंस हॉकी परिवेश का विकास करना है।

Spread the love

Shreyas Iyer T20I Career
Sports

श्रेयस अय्यर की वापसी पर टिकी नजरें, क्या टीम इंडिया में फिर मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

Shreyas Iyer T20I Career : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद उनका नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है। शानदार आईपीएल प्रदर्शन और लगातार रन बनाने की क्षमता ने उन्हें एक बार फिर टीम इंडिया की […]

Spread the love
Read More
Virat Kohli Replacement
Sports

Virat Kohli Replacement: कोहली की गैरमौजूदगी में किसे मिलेगा मौका? ये चार खिलाड़ी रेस में सबसे आगे

Virat Kohli Replacement : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट में देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि […]

Spread the love
Read More
Virat Kohli Out of Afghanistan Serie
Sports

अफगानिस्तान सीरीज से विराट कोहली बाहर, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर बना सस्पेंस

Virat Kohli Out of Afghanistan Series  भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है। लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर देखने का इंतजार कर रहे फैंस को बड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए […]

Spread the love
Read More