आईटीबीपी की हावा इकाई द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता पर संगोष्ठी का आयोजन

WhatsApp Image 2025 05 28 at 8.09.06 PM

नई दिल्ली, 28 मई, 2025 —

वर्दीधारी सेवाओं में कार्यरत महिलाओं के लिए मासिक धर्म और प्रजनन स्वास्थ्य के विषय में जागरुकता के उद्देश्य से, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (हावा) द्वारा SHEWings फाउंडेशन के सहयोग से एक व्यापक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन 22वीं वाहिनी, आईटीबीपी, टिगड़ी कैंप, नई दिल्ली में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर किया गया।

“फॉरवर्ड डिप्लॉयमेंट में महिलाओं के लिए मासिक धर्म और प्रजनन स्वास्थ्य” विषय पर आधारित इस संगोष्ठी का उद्देश्य दूरदराज व चुनौतीपूर्ण तैनाती क्षेत्रों में कार्यरत आईटीबीपी की महिला कार्मिकों को मासिक धर्म से संबंधित ज्ञान, चिकित्सा सहायता और स्वच्छता संसाधनों से सशक्त बनाना था।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. विजय क. रहाटकर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए अपनी व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा,
“जब आपकी बेटी को पहली बार मासिक धर्म हो, तो उससे खुलकर बात करें, उसके साथ इसे परिवार में गरिमापूर्ण तरीके से मनाएं।” उन्होंने बताया कि कैसे उनकी दादी ने इस विषय को सहज और स्वीकार्य बना दिया था।

इस संगोष्ठी में प्रख्यात स्त्रीरोग विशेषज्ञों और जनस्वास्थ्य विशेषज्ञों की उपस्थिति में एक पैनल चर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें मासिक धर्म और प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़े वैज्ञानिक पहलुओं पर संवाद हुआ और प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर दिए गए। इस पैनल में डॉ. गौरी अग्रवाल, डॉ. ममता गोयल, डॉ. श्याम सुंदर, डॉ. प्रेरणा शर्मा, डॉ. प्रीति, बीना मनसुख और हर्षिका शामिल रहीं, जिन्हें उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

श्रीमती गौरी रसगोत्रा, अध्यक्षा हावा ने अपने संबोधन में कहा,

“यह हर्ष का विषय है कि हावा ने ऐसा सार्थक कार्यक्रम आयोजित किया। यह समझ जरूरी है कि मासिक धर्म केवल स्वच्छता का विषय नहीं, बल्कि यह मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य से भी जुड़ा मुद्दा भी है।”

कार्यक्रम का समापन हावा की सचिव श्रीमती हर्षिका बर्मन द्वारा दिए गए धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी गणमान्य अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

यह पहल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की “महिला-प्रधान विकास और समावेशी सार्वजनिक स्वास्थ्य” की दृष्टि के अनुरूप है। यह “स्वस्थ नारी, स्वस्थ देश” के राष्ट्रीय संकल्प को दर्शाता है—एक ऐसा भारत जहाँ महिलाएँ, विशेषकर हमारी सुरक्षाबलों में सेवा दे रही महिलाएँ, अधिक सशक्त और जागरूक हों

Spread the love

Himachal Uttar Pradesh Uttarakhand

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, जाम से थमी रफ्तार

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, नैनीताल में कमरे फुल Nainital/Shimla : गांधी जयंती के बाद शनिवार और रविवार की छुट्टियों ने पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ बढ़ा दी। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक प्रमुख पर्यटन और तीर्थ मार्गों पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ने से कई जगह यातायात […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

ज्ञानेश सही हों या गलत, भाजपा क्यों करती दिख रही गलबहियां

राजेश श्रीवास्तव Gyanesh Kumar : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पर विवाद और दो चुनाव आयुक्तों की तरफ से चुनाव आयोग की कार्यशैली पर आपत्ति जताए जाने की रिपोर्ट्स के बाद देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है। विपक्षी दलों से लेकर कॉकरोच जनता पार्टी […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41 हजार से अधिक युवा हुए चयनित

वेस्‍टइंडीज ने न्‍यू चंडीगढ़ में शनिवार को खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 5 विकेट से हराया रूस के हमलों के बीच युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान- रूसी तेल रिफाइनरियों पर करेंगे हमला यमन के हूतियों का दावा- रियाद में Aramco की सुविधा पर मिसाइल और ड्रोन से हमला इजरायल […]

Spread the love
Read More