दहशतगर्दों का स्केच जारी, जांच एजेंसियां सक्रिय जल्द होगें खूंखार सलाखों के पीछे 

  •  बताया जा रहा है सात थे आतंकी 
  • बदले की आग में जल रहा पूरा देश

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान की अहम भूमिका होने की सुगबुगाहट धीरे-धीरे सामने आ रही है। जानकार बताते हैं कि घटना वाले स्थान पर सात खूंखार आतंकी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इनमें से चार ने पर्यटकों पर हमला किया। इस हमले में शामिल तीन आतंकियों का स्केच जारी कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों यह भी पता चला है कि आतंकी संगठन का आका पाकिस्तानी है जो वहीं से बैठकर इशारा करता।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पीड़ितों के साथ वार्ता कर उसके आधार पर ये स्केच जारी किए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ की पहचान भी की गई है। इस हमले में आतंकी आदिल गुरी और आसिफ शेख भी शामिल थे। सूत्रों का यह भी कहना है कि पीर पंजाल रूट का इस्तेमाल कर 2 हफ्ते पहले ये सभी आतंकवादी पाकिस्तान से कश्मीर में आए थे।

आपको बता दें कि कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन में मंगलवार अपराह्न में हुए एक आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा में हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे बड़ा हमला है। एक अधिकारी ने बताया कि 28 मृतकों में दो विदेशी (संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल से) और दो स्थानीय निवासी शामिल हैं।

homeslider National Politics West Bengal

बंगाल चुनाव में मालदा कांड: NIA जांच के आदेश, सुप्रीम कोर्ट सख्त-राजनीति भी गरमाई

मालदा कांड पर NIA जांच के आदेश, सुप्रीम कोर्ट सख्त-बंगाल चुनाव में बढ़ा घमासान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने पर सख्ती, मालदा केस NIA को ममता का पलटवार नया लुक डेस्क पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच मालदा में न्यायिक अधिकारियों के साथ हुई गंभीर घटना ने देश की राजनीति और न्यायिक व्यवस्था दोनों […]

Read More
homeslider National West Bengal

क्या ‘दीदी’ का करिश्मा फिर भारी पड़ेगा या BJP बनाएगी इतिहास?

पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर खड़ी है। ऐसे में हर राजनीतिक विश्लेषण, हर सर्वे और हर अनुमान बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। बंगाल की सियासत का हालिया आकलन भी इसी क्रम में एक बड़ा संकेत देता है, और यह संकेत ममता बनर्जी के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है।पश्चिम […]

Read More
National Politics

डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा बोले: खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं,

नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के एक दिन बाद बड़ा बयान दिया है।शुक्रवार को जारी किए गए अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं। उनका यह बयान सियासी गलियारों में तेजी […]

Read More