SGPGI इलाके में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली से लंगड़ा हुआ एक लाख का इनामी लुटेरा

  • इससे पहले चार बदमाशों को दबोच चुकी है पुलिस, अबकी बार हुई मुठभेड़
  • विकासनगर क्षेत्र सर्राफा कारोबारी के मुनीम से छह लाख रुपए की हुई थी लूट

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। SGPGI थाना क्षेत्र में बुधवार शाम किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे बदमाशों और एसटीएफ के बीच  मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से जख्मी हो गया। पुलिस ने इलाज कराने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से अवैध असलहा व बाइक बरामद हुई है।

सनद रहे कि 30 मार्च 2025  विकासनगर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी पंकज अग्रवाल के मुनीम अमित छह लाख रुपए की लूट की थी। इस मामले में एसटीएफ टीम में चार बदमाशों  को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है, जबकि वैभव नाम का कुख्यात फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के अफसरों ने एक लाख रुपए इनाम घोषित कर रखा था।

पुलिस की गोली से घायल हुआ एक लाख का ईनामी लूटेरा

पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि इनामी बदमाश वैभव फिर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में SGPGI इलाके में मंडरा रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर इनामी बदमाश वैभव को पकड़ने की कोशिश की तो बेखौफ बदमाश पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश वैभव लंगड़ा होकर गिर गया। पुलिस ने घायल बदमाश वैभव को इलाज के बाद गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि इससे पहले औरास उन्नाव निवासी प्रेम बहादुर सिंह (32), सोनेंद्र सिंह (28) और आजाद नगर हरदोई निवासी गौरव मिश्रा को पुलिस गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है। पुलिस को पकड़े गए बदमाश वैभव के पास से अवैध असलहा व बाइक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में गहनता से जानकारी एकत्र की जा रही है।

लूटेरे वैभव के पास से बरामद हुई पिस्तौल

homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BJP को नहीं रही सवर्ण वोटरों की परवाह

क्या इतिहास में मोदी का नाम सवर्ण विरोधी के रूप में  होगा दर्ज विजय श्रीवास्तव लखनऊ। देश की राजनीति में सामाजिक समीकरणों का महत्व हमेशा से निर्णायक रहा है। चुनावी गणित, जातीय संतुलन और वोट बैंक की रणनीति ने कई बार राजनीतिक दलों की प्राथमिकताओं को बदल दिया है। इसी संदर्भ में अब यह सवाल […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP

योगी के बजट से 2027 की बिसात, आंकड़ों के सहारे सियासी दांव

उत्तर प्रदेश सरकार का 2026-27 का बजट केवल अगले वित्त वर्ष की आय-व्यय योजना नहीं है, बल्कि इसे 2027 के विधानसभा चुनाव की सबसे ठोस राजनीतिक पटकथा के रूप में देखा जा रहा है। 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये के इस बजट के जरिए सरकार ने यह साफ संकेत दिया है कि वह […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

आरके विंटर कप 2026 का भव्य समापन, आरके क्रिकेट ट्रेनिंग बनी विजेता

लखनऊ में खेल प्रेमियों के लिए यादगार रहा फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश। लखनऊ में आयोजित आरके विंटर कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार साबित हुआ। टूर्नामेंट के आखिरी दिन मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। युवा खिलाड़ियों के जोश और उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल […]

Read More