मेरठ: लारेंस विश्नोई गैंग का एक और किला ढहा, STF मुठभेड़ में हुआ ढेर

मौके का फायदा उठाते हुए एक साथी फरार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ । मेरठ सहित राज्य के अन्य जिलों में काफी दिनों से आतंक का पर्याय बने एक लाख रुपए के इनामी बदमाश  लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर को एसटीएफ टीम ने मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि शातिराना अंदाज में घटना को अंजाम देने वाला बदमाश जीतू 2023 में पैरोल पर रिहा होने के बाद  फरार हो गया था।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह तड़के मुंडाली क्षेत्र में नोएडा युनिट एसटीएफ  और मेरठ पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे घेर लिया। इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं।

इनामी खूंखार बदमाश का गोलियों की बौछार से हुआ अंत 

एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में जितेंद्र को गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसके साथी मौके से फरार हो गए। एसटीएफ टीम ने घायल जीतू को अस्पताल भिजवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हत्याकांड में था वांछित

बताया जा रहा है कि हरियाणा राज्य के झज्जर जिले के आसौंदा थाना क्षेत्र के आसौंदा सिवान गांव का निवासी जितेंद्र 2023 में गाजियाबाद में हुई एक हत्या के मामले में फरार था। इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था

साल 2016 में झज्जर में डबल मर्डर करने के बाद जितेंद्र को उम्रकैद की सजा हुई थी। 2023 में पैरोल पर रिहा होने के बाद वह फरार हो गया था और तभी से पुलिस उसकी तलाश में थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जेल में रहने के दौरान जितेंद्र का संपर्क कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हुआ, जिसके बाद उसने उनके लिए काम करना शुरू कर दिया था।

homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BJP को नहीं रही सवर्ण वोटरों की परवाह

क्या इतिहास में मोदी का नाम सवर्ण विरोधी के रूप में  होगा दर्ज विजय श्रीवास्तव लखनऊ। देश की राजनीति में सामाजिक समीकरणों का महत्व हमेशा से निर्णायक रहा है। चुनावी गणित, जातीय संतुलन और वोट बैंक की रणनीति ने कई बार राजनीतिक दलों की प्राथमिकताओं को बदल दिया है। इसी संदर्भ में अब यह सवाल […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP

योगी के बजट से 2027 की बिसात, आंकड़ों के सहारे सियासी दांव

उत्तर प्रदेश सरकार का 2026-27 का बजट केवल अगले वित्त वर्ष की आय-व्यय योजना नहीं है, बल्कि इसे 2027 के विधानसभा चुनाव की सबसे ठोस राजनीतिक पटकथा के रूप में देखा जा रहा है। 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये के इस बजट के जरिए सरकार ने यह साफ संकेत दिया है कि वह […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

आरके विंटर कप 2026 का भव्य समापन, आरके क्रिकेट ट्रेनिंग बनी विजेता

लखनऊ में खेल प्रेमियों के लिए यादगार रहा फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश। लखनऊ में आयोजित आरके विंटर कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार साबित हुआ। टूर्नामेंट के आखिरी दिन मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। युवा खिलाड़ियों के जोश और उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल […]

Read More