नौतनवां तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर DM व SP ने सुनी जन समस्याएं

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील में आज शुक्रवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने आम जनता की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, पुलिस से संबंधित समस्याएं, आवास, पेंशन, एवं राजस्व मामलों से जुड़ी रहीं। जिलाधिकारी ने बताया कि भूमि विवाद के समाधान के लिए विशेष भूमि विवाद सेल का गठन किया गया है। इस सेल के अंतर्गत राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की संयुक्त टीम बनाई गई है, जो मौके पर जाकर शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करेगी।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उनकी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारी को शीघ्र प्रेषित किया जाए ताकि समय से उचित समाधान हो सके। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित कई विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के निर्देश दिए।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Uttar Pradesh

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और रमेश लेखक की गिरफ्तारी सराहनीय: नरसिंह पांडे

       उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महाराजगंज। नेपाल की वर्तमान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली तथा पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी कराकर प्रशंसनीय कार्य किया है। यह नेपाल की जनता की भावनाओं के अनुरूप है। उक्त बातें हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने शनिवार को नेपाल के पूर्व […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More