भारत ने इंग्लैंड को 15 रनों से हराया

पुणे। हार्दिक पंड्या (53) और शिवम दुबे (53) रनों की साहसिक अर्धशतकीय पारियों के बाद रवि बिश्नोई और हर्षित राणा (तीन-तीन) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने शुक्रवार को चौथे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 15 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली हैं। 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के लिए फिल सॉल्ट और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 62 रन जोड़े। छठें ओवर में रवि बिश्नोई ने बेन डकेट को सूर्यकुमार के हाथों कैच आउटकर भारत को पहली सफलता दिलाई। बेन डकेट ने 19 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 39 रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में अक्षर पटेल ने फिल सॉल्ट (23) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। लियम लिविंगस्टन (नौ), जेकब बेथेल (छह) और ब्राइडन कार्स (शून्य) पर आउट हुये।हैरी ब्रूक को वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया। हैरी ब्रूक 26 गेंदों मे पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक (51) रन बनाये। 19वें ओवर में हर्षित राणा ने जेमी ओवर्टन (19) को बोल्ड कर इंग्लैंड की मैच जीतने की उम्मीद को खत्म कर दिया। 20वें ओवर में चौथी गेंद पर अर्शदीप ने साकिब महमूद (एक) को आउट कर इंग्लैंड की पारी का 166 के स्कोर पर अंत कर दिया।

भारत के लिए रवि बिश्नोई और हर्षित राणा ने तीन-तीन विकेट लिये। वरुण चक्रवर्ती दो विकेट मिले। अक्षर पटेल और अर्शदीप ने एक-एक बल्लेबाज आउट किया। इससे पहले आज यहां इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र 12 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गवां दिये। संजूसैमन (एक), तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गये। ऐसे संकट के समय में रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा ने पारी काे संभालने का प्रयास किया। आठवें ओवर में आदिल रशीद ने अभिषेक शर्मा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। अभिषेक शर्मा ने 19 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए (29) रनों की पारी खेली। 11वें ओवर में ब्राइडन कार्स रिंकू सिंह को आउट किया। रिंकू सिंह ने 26 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से (30) रन बनाये।

इसके बाद हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे की जोड़ी ने आतिशी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए भारत की मैच में वापसी कराई। हार्दिक पंड्या ने 30 गेंदों में चार चौके और चार छक्के लगाते हुए (53) रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्हें 18वें ओवर में जेमी ओवर्टन ने आउट किया। अक्षर पटेल (पांच) रन पर आउट हुये। शिवम दुबे को मैच की आखिरी गेंद पर जॉस बटलर ने रन आउट किया। शिवम दुबे ने 34 गेंदों में सात चौके और दो छक्के लगाते हुए (53) रन बनाये। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 181 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद ने तीन विकेट लिये। जेमी ओवर्टन को दो विकेट मिले। आदिल रशीद और ब्राइडन कार्स ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। (वार्ता)

Sports

ICC का बड़ा प्लान, 2027 का वनडे वर्ल्ड कप होगा अब तक का सबसे बड़ा टूर्नामेंट

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। ICC ने 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर खास रणनीति तैयार की है, जिसके तहत इस टूर्नामेंट को पहले से ज्यादा बड़ा और रोमांचक बनाया जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी तीन देशों—दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे  और नामिबिया –  को सौंपी गई […]

Read More
Sports

 वैभव सूर्यवंशी पर टिकी निगाहें: CSK के खिलाफ कौन करेगा ओपनिंग, आज होगी असली परीक्षा

IPL 2026 के रोमांचक मुकाबलों के बीच आज का मैच काफी खास माना जा रहा है, जहां  राजस्थान रॉयल्स  और  चेन्नई सुपर किंग्स  आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में कई बड़े खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो रही है। वैभव सूर्यवंशी इस समय भारत के उभरते हुए […]

Read More
Sports

IPL 2026: रोहित शर्मा ने मचाया कहर, केकेआर के खिलाफ खेली रिकॉर्डतोड़ पारी

 IPL 2026 के दूसरे मुकाबले में क्रिकेट फैंस को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला, जहां Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders आमने-सामने थीं। इस मैच में मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऐसी पारी खेली, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन का बड़ा […]

Read More