मिल्कीपुर उपचुनाव: सपा नहीं इंडिया गठबंधन की साख दांव पर

यशोदा श्रीवास्तव

लखनऊ। सपा को यूपी के मिल्कीपुर विधानसभा का उपचुनाव अयोध्या लोकसभा सीट की जीत का जश्न बरकार रखने के लिए जीतना जरूरी है। यद्यपि की उपचुनावों के ज्यादातर परिणाम सत्ता पक्ष के ही हक में आने की “परंपरा”रही है जैसा कि हाल ही नौ विधानसभा सीटों के उपचुनावों में सात पर भाजपा को जीत मिली। मिल्कीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव न्यायालय में विचाराधीन एक वादा के चलते नहीं हो पाया था। या यूं कहिए कि यहां का चुनाव एक सोची समझी रणनीति के तहत नहीं कराया गया।

मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव अयोध्या लोकसभा सीट का ही हिस्सा है जहां सपा के अवधेश प्रसाद विधायक जो अयोध्या से सपा उम्मीदवार के रूप में लोकसभा के लिए चुने गए। कहना न होगा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण और बालक राम की बहुप्रचारित प्राण प्रतिष्ठा के पीछे पूरे देश में राम मय माहौल बनाकर 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने की भाजपा की रणनीति रही है। लेकिन यूपी में ही भाजपा की मंशा पर पानी फिर गया। यहां भाजपा को सर्वाधिक 43 सीटों पर हार जाना पड़ा जिसमें एक अयोध्या की सीट भी है। अयोध्या की हार निश्चय ही भाजपा के लिए बड़ा झटका है जिसकी टीस से वह अभी भी नहीं उबर पाई है।

हालाकि जैसे नौ उपचुनावों में से भाजपा सात पर जीत गई उसी तरह वह एक सीट मिल्कीपुर की भी जीत जाय तो कोई बड़ी बात नही। लेकिन वह अयोध्या लोकसभा क्षेत्र के इस विधानसभा सीट को जीत कर अयोध्या की हार का बदला लेना चाहती है लेकिन क्या पूरी सरकार उतारकर एक विधानसभा सीट जीत लेने से अयोध्या की हार की भरपाई हो पाएगी? आम चुनाव और उपचुनाव के परिणामों के अंतर को जनता समझ रही है। हाल के उपचुनावों में सपा को सभी दलों का समर्थन हासिल था लेकिन सभा हो या चुनाव प्रचार समर्थक दल का कोई नेता नहीं दिखा। मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव के मायने अलग है। यह लड़ाई केवल सपा की नहीं है। यह लड़ाई समूचे इंडिया गठबंधन के साख की है। कांग्रेस को इसे दिल्ली विधानसभा चुनाव के इतर देखना होगा जहां सपा आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी है। कांग्रेस ने अन्य उपचुनावों की भांति यहां भी सपा को समर्थन करने का ऐलान किया है लेकिन ऐलान से क्या होता है? इस तरह देखें तो यहां बसपा भी चुनाव मैदान में नहीं है लेकिन इस सीट से आजाद समाज पार्टी ने अपना उम्मीदवार खड़ा कर सपा को बसपा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने की विसात बिछा दी है। ऐसे में गठबंधन दलों खासकर कांग्रेस को यहां सपा को अकेले छोड़ देना नुकसानदेय हो सकता है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में व्यस्त कांग्रेस के बड़े नेता न सही कम से कम यूपी कांग्रेस के नेताओं को चाहिए कि मिल्कीपुर में सपा के साथ उतर जायं। क्योंकि मिल्कीपुर यदि हारे तो इसका असर कांग्रेस पर भी पड़ना तय है जो यूपी में सपा के ही साथ लड़कर यहां 6 सीटें जीत पाई और जहां हारी वहां भी सम्मानजनक वोट हासिल की। इस क्षेत्र के जातीय अंकगणित पर गौर करें तो पता चलता है कि बैकवर्ड,दलित और मुस्लिम बाहुल्य यह सीट कभी कम्युनिस्ट का गढ़ रहा है। बाद मे यह क्षेत्र सुरक्षित हो गया। उसके बाद के चुनावों में सपा और भाजपा का बराबर बराबर कब्जा होता आया है। हाल के चुनाव में देखें तो 2012 में सपा के अवधेश प्रसाद तो 2017 में भाजपा के गोरखनाथ बाबा और 2022 में फिर सपा के अवधेश प्रसाद चुनाव जीते थे। इस उपचुनाव में गोरखनाथ बाबा को भाजपा ने टिकट नहीं दिया इस वजह से उनके लोगों में नाराजगी है।

सपा से विधायक से सांसद हुए अवधेश प्रसाद के पुत्र अजीत प्रसाद सपा उम्मीदवार हैं जो पासी हैं वहीं भाजपा और आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार भी पासी समाज से ही हैं। यहां पासी बिरादरी के वोटों की संख्या 50 हजार है। जाहिर है तीनों दलों के पासी उम्मीदवारों का पहला झपट्टा इसी समाज के वोटरों पर होगा। ठाकुर वोटर यहां 25 हजार हैं और ब्राम्हण वोटर 50 हजार हैं जो जाहिर है ये भाजपा के पाले में जाएंगे लेकिन 35 हजार मुस्लिम और 65 हजार यादव वोटरों के बड़े हिस्से पर सपा अपना दावा जता रही है। यादव वोटरों में भाजपा सेंधमारी की फिराक में है तो मुस्लिम वोटरों में आजाद समाज पार्टी भी घुसपैठ बना रही है। पासी समाज के वोटरों में बंटवारे के बावजूद सपा के पास यादव और मुस्लिम वोटरों का बड़ा वोट बैंक है फिर भी यहां इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों की एकजुटता की दरकार है ताकि समर्थक दलों के वोटरों में कोई संशय न रहे। मिल्कीपुर का उपचुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है तो सपा अपने इस सीट को हर हाल वापस पाना चाहेगी। दोनों के बीच मुकाबला जोरदार है। इसमें बाजी कौन मार ले जाता है,यह देखने की बात है।

Raghav Chadha
Delhi homeslider Politics Raj Dharm UP

AAP को बड़ा राजनीतिक झटका: राघव चड्ढा समेत सात राज्यसभा सांसदों ने छोड़ी पार्टी, तीन ने थामा BJP का दामन

दिल्ली से लेकर पंजाब तक सियासी हलचल तेज, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों ने एक साथ पार्टी से किनारा कर लिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इनमें से तीन सांसदों ने इस्तीफा देने के तुरंत बाद भारतीय […]

Read More
Delhi homeslider

दिल्ली की पूर्व CM आतिशी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी सिंह के पिता विजय कुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। इस दुखद खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत […]

Read More
Delhi homeslider National

BIG NEWS: दो विमान आपस में टकराए, बाल बाल बचे यात्री और क्रू मेंबर

आकाशा एयर और स्पाइस जेट की विमानों के विंग्स आपस में टकराए नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI) पर 16 अप्रैल 2026 की सुबह एक संभावित बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब SpiceJet और Akasa Air के दो विमानों के विंग्स आपस में टकरा गए। यह घटना टैक्सीवे […]

Read More