करण वीर मेहरा बने बिग बॉस 18 के विजेता

मुंबई। अभिनेता करण वीर मेहरा बने बिग बॉस 18 के विजेता बन गए हैं। कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस 18’ को अपना विजेता मिल गया है। 19 जनवरी रविवार को शो का फिनाले हुआ जिसमें विवेयन डिसेना को कड़ी टक्कर देते हुए करण वीर मेहरा ने ट्रॉफी और 50 लाख की प्राइज मनी अपने नाम कर ली। इसके साथ हीं करण वीर मेहरा दो रियलिटी शोज के विनर बन गए हैं। करण ने पहले खतरों के खिलाड़ी 14 जीता था और अब वह बिग बॉस 18 के विनर बन गए हैं।

बिग बॉस 18 के फिनाले में सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ काफी मस्ती की और उनकी फैमिली से भी ढेर सारे सवाल किए। इसके अलावा सभी कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे के साथ शानदार पर फॉर्मेंस दी। इसके अलावा बिग बॉस 18 के फिनाले में आमिर खान, उनके बेटे जुनैद और खुशी कपूर पहुंची। यहां उन्होंने अपनी फिल्म लवयाप्पा का प्रमोशन किया।सलमान खान और आमिर खान ने जमकर मस्ती की।

करण वीर मेहरा ने बिग बॉस 18 की ट्राफी जीतने के बाद पहला पोस्ट किया है। तस्वीर में ट्राफी के साथ वह अपनी मां और बहन के साथ दिख रहे हैं।फोटो शेयर करण ने लिखा, जिस पल का हम लोग इंतजार कर रहे थे, वह फाइनली आ गया है।जनता का लाडला शो जीत गया है। बिग बॉस 18 का असली हीरो वापस आ गया है अपने असली बैकबोन्स के साथ में ट्राफी है, जिसका वादा किया था।आप सब ने तटस्थ दर्शक के पावर को दिखाया। ये ट्राफी आपकी है, ये दूसरी ट्राफी भी घर आ गई है और ये पहले से भी ज्यादा चमक रही है। जश्न शुरू करें। (वार्ता)

Entertainment homeslider

वैलेंटाइन डे पर आया ‘मैं हूं’, ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नए गाने ने जीता फैंस का दिल

वैलेंटाइन डे के खास मौके पर सुपरस्टार Salman Khan ने अपने फैंस को शानदार तोहफा दिया। उनकी अपकमिंग फिल्म Battle of Galwan का दूसरा गाना ‘मैं हूं’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। रोमांस, जज्बात और देशभक्ति के मेल से सजा यह गीत फैंस के दिलों को छू रहा है। चार मिनट 31 […]

Read More
Entertainment

पहली वैक्सीन का जज़्बा और बेटे काजू का दर्द, भारती सिंह का इमोशनल मोमेंट

मां बनना जितना खूबसूरत एहसास होता है, उतना ही भावनाओं से भरा भी। कॉमेडी की दुनिया की जानी-मानी कलाकार भारती सिंह ने हाल ही में अपने छोटे बेटे की पहली वैक्सीन का अनुभव फैंस के साथ साझा किया। उनके इस वीडियो ने हर मां-बाप के दिल को छू लिया। भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया […]

Read More
Entertainment homeslider

Valentine’s Day Watchlist : इश्क की गहराई समझा देंगी बॉलीवुड की ये छह दिल छू लेने वाली रोमांटिक फिल्में

नया लुक डेस्क नई दिल्ली। बॉलीवुड अपनी खूबसूरत लव स्टोरीज़ और यादगार संगीत के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हालांकि हिंदी सिनेमा ने ऐसी कई फिल्में भी दी हैं, जिनकी कहानी पारंपरिक हैप्पी एंडिंग से अलग है। ये फिल्में बताती हैं कि हर प्रेम कहानी का अंत खुशियों में नहीं होता, लेकिन सच्चा […]

Read More