द्रौपदी मुर्मु ने गुकेश सहित चार खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को विश्व शतरंज चैंपियनशिप विजेता ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली महिला निशानेबाज मनु भाकर सहित चार खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में मुर्मु ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कारों से सम्मानित किया। सबसे पहले शतरंज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके बाद ओलिंपिक में दो पदक जीतने वाली महिला निशानेबाज मनु भाकर, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।

इसके अलावा राष्ट्रपति ने अन्नू रानी को एथलेटिक्स, स्वीटी को मुक्केबाजी, वंतिका अग्रवाल को शतरंज, सलीमा टेटे, अभिषेक संजय, जरमनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह को हॉकी में, राकेश कुमार को (पैरा-तीरंदाजी), प्रीति पाल (पैरा एथलेटिक्स) अजित सिंह, सचिन सरजेराव खिलारी (पैरा एथलेटिक्स) और धर्मबीर (पैरा एथलेटिक्स), प्रणव सूरमा (पैरा एथलेटिक्स), एच होकातो सेमा (पैरा एथलेटिक्स), सिमरन (पैरा एथलेटिक्स), नवदीप (पैरा एथलेटिक्स),नितेश कुमार (पैरा बैडमिंटन) को, थुलासिमाती मुरुगेसन (पैरा बैडमिंटन), नित्या सुमाथी सिवान (पैरा बैडमिंटन), मनीषा रामदास (पैरा बैडमिंटन), कपिल परमार (पैरा जूडो) और मोना अग्रवाल (पैरा निशानेबाजी) को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

सुभाषा राणा (पैरा निशानेबाजी नियमित वर्ग), दीपाली देशपांडे (निशानेबाजी नियमित वर्ग), संदीप सांगवान (हॉकी नियमित वर्ग),एस मुरलीधरन (बैडमिंटन लाइफटाइम वर्ग) और अरमांडो एगनेलो कोलाको (फुटबॉल (लाइफटाइम वर्ग) के द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सुचा सिंह (एथलेटिक्स) और मुरलीकांत राजाराम पेटकर (पैरा तैराक) को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिये अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (विजेता), लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (प्रथम उपविजेता), अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (द्वितीय उपविजेता) को मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।(वार्ता)

Sports

पाक खिलाड़ी को टीम में लेने पर घिरीं काव्या मारन, केकेआर विवाद से सबक क्यों नहीं लीं?

इंग्लैंड की फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट लीग द हंड्रेड की हालिया नीलामी में एक ऐसा फैसला सामने आया है जिसने क्रिकेट जगत और सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। काव्या मारन  से जुड़ी फ्रेंचाइज़ी सनराइजर्स लीड्स द्वारा पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद  को खरीदने के बाद विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम […]

Read More
Sports

महमूदुल्लाह का दर्दभरा बयान: भारत से हार का अनुभव आज भी ताजा

बांग्लादेश के पूर्व ऑलराउंडर महमूदुल्लाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में भारत के खिलाफ मिली दर्दनाक हार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उस मैच की याद आज भी उन्हें भावुक कर देती है और वह उनके क्रिकेट करियर का सबसे कठिन पल था। दरअसल, ICC पुरुष T20 विश्व कप 2016   […]

Read More
homeslider Sports

शिवम दुबे ने पिता को पहनाया वर्ल्ड कप जीत का मेडल

भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद खिलाड़ियों के जश्न की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया के ऑलराउंडर Shivam Dube का एक भावुक वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें वह अपनी जीत का मेडल अपने पिता को पहनाते हुए नजर आ […]

Read More