जौनपुर जेल अधीक्षक को हटाए जाने का मामला

  • पुलिस का सहयोग नहीं करने के लिए अटैच किए गए अधीक्षक!
  • आईजी जेल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में डिप्टी जेलर बैठाना तो सिर्फ बहाना
  • कारागार मुख्यालय से संबद्ध किए गए जेल अधीक्षक

लखनऊ। आईजी जेल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में डिप्टी जेलर का बैठना तो सिर्फ एक बहाना है। जौनपुर जेल के अधीक्षक को पुलिस का सहयोग नहीं करने के लिए कारागार मुख्यालय से संबद्ध किया है। यह मामला विभागीय अधिकारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है। चर्चा है कि पुलिस का हुकुम नहीं मानने की वजह से जौनपुर जेल अधीक्षक पर सजा के तौर पर यह कार्यवाही की गई है।

बीते शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार ने प्रदेश के समस्त जेल अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की थी। इस बैठक जौनपुर के जेल अधीक्षक ने जिलाधिकारी के यहां आहरण वितरण (डीडीओ) अधिकारियों के साथ बैठक होने को वजह से प्रभारी जेलर को बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया था। बैठक में डिप्टी जेलर को देखकर आईजी जेल भड़क गए और जेल अधीक्षक को आनन फानन में हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। पड़ताल में यह मामला कुछ अलग ही नजर आया है।

सूत्रों का कहना है कि जौनपुर जनपद में हाल ही में एक नए पुलिस अधिकारी ने प्रभार संभाला है। इस पुलिस अधिकारी ने जेल अधीक्षक से प्रतिदिन आने वाली बंदियों की मुलाकात और रिहा होने वाले बंदियों के साथ बंदियों को लेने आने व्यक्तियों का प्रतिदिन ब्यौरा देने की बात कही। सूत्रों का कहना है कि जेल अधीक्षक ने कुछ बातों पर तो सहमति दी लेकिन अन्य ब्यौरे के जेल के बाहर बनी पुलिस चौकी की मदद लेने को सलाह दे डाली। पुलिस अधिकारी को जेल अधीक्षक की यह बात रास नहीं आई। उन्होंने अधीक्षक की सहयोग नहीं करने की शिकायत आईजी जेल से कर दी। आईजी जेल ने पुलिस का सहयोग नहीं करने वाले अधीक्षक पर कार्यवाही करते हुए उन्हें मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। उधर संबंध में जब आईजी जेल पीवी रामाशास्त्री से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो कई प्रयासों के बाद भी उनका फोन नहीं उठा।

homeslider Politics Raj Dharm UP

PDA की बढ़ती ताकत से अवसाद में भाजपा: अखिलेश

BJP ने तोड़ दिए भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकॉर्ड भाजपा को सत्ता से बाहर करना हो गया जरूरी लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनानी है। पूरी तैयारी के साथ काम करना है। बूथ स्तर पर जीतना होगा। भाजपा सरकार ने उत्तर […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सुरक्षाकर्मियों के बजाए आधुनिक उपकरण खरीद पर जोर!

कारागार विभाग में चल रहा कमीशन का खेल सुरक्षाकर्मियों पर निगरानी रखने के लिए लगाए जा रहे ‘सेंसर उपकरण’  फरारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नया प्रयोग राकेश कुमार  लखनऊ। जेल में निरुद्ध बंदियों की फरारी रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाए जाने के बजाए आधुनिक उपकरणों की खरीद पर जोर दिया […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मंत्री के सामने वसूली का मामला आने पर होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई!

आगरा के प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में उठा जेल में हो रही जेल में वसूली का मुद्दा शासन और मुख्यालय में सेटिंग गेटिंग रखने वाले पर नहीं होती कोई कार्रवाई लखनऊ। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत के बाद भ्रष्टाचार और वसूली में संलिप्त आगरा जेल अधीक्षक पर कोई कार्रवाई होगी। यह सवाल विभागीय […]

Read More