मकर संक्रांति के राजसी स्नान के दिन प्रयागराज रेल मण्डल ने तैयार की कार्य योजना

  • मकर संक्रांति के दिन कैसे पहुंचे रेलवे स्टेशन
  • भगदड़ से बचने के लिए स्टेशनों में इंट्री और एक्जिट के लिए हैं अलग-अलग रास्ते
  • प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग, फाफामऊ, रामबाग, नैनी और सूबेदारगंज स्टेशनों का प्लान

महाकुम्भनगर। महाकुम्भ 2025 के लिए प्रयागराज रेल मण्डल की तैयारियां अतिंम चरण में हैं। अनुमान के मुताबिक महाकुम्भ में लगभग 10 करोड़ श्रद्धालु के ट्रेन से प्रयागराज आएंगे। 14 जनवरी के दिन मकर संक्रांति के पहले राजसी स्नान पर लगभग 1 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम में स्नान करने का अनुमान है। प्रयागराज रेल मण्डल ने मकर संक्रांति के दिन रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष कार्ययोजना का निर्माण किया है। ताकि श्रद्धालु आसानी से विभिन्न शहरों से प्रयागराज पहुंचकर आसानी से संगम स्नान कर सकें और किसी तरह की आपदा या भगदड़ न होने पाए। प्रयागराज रेल मण्डल ने इसके लिए स्टेशनों पर श्रद्धालुओं के प्रवेश,निकास और ठहरने, टिकट लेने की योजनाओं को तैयार कर लिया है।

मकर संक्रांति के दिन प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों का प्रवेश और निकास का प्लान

प्रयागराज रेल मण्डल महाकुम्भ के दौरान 3000 मेला स्पेशल ट्रेनों के साथ लगभग 13000 ट्रेनें चलाएगा। महाकुम्भ के पहले राजसी स्नान पर्वों पर प्रयागराज रेल मण्डल के स्टेशनों पर इंट्री और एक्जिट प्लान बनाए गये हैं। इस के बारे में बताते हुए जन संपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन प्रयागराज जंक्शन में प्रवेश केवल सिटी साइड, प्लेटफोर्म नं.-1 की ओर से दिया जाएगा और निकास केवल सिविल लाइंस साइड की ओर से ही होगा। अनरिजर्वड़ यात्रियों को उनके गन्तव्य स्टेशन के हिसाब से यात्री आश्रय स्थलों के माध्यम से सही प्लेटफार्म की ओर ले जाया जाएगा। वहीं रिजर्वेशन कराये हुए यात्रियों को प्रयाराज जंक्शन के सिटी साइड से गेट नंबर 5 से प्रवेश कराया जाएगा। इसी तरह नैनी जंक्शन पर प्रवेश केवल स्टेशन रोड से दिया जाएगा और निकास केवल मालगोदाम की ओर, दूसरे प्रवेश द्वार से होगा। तो वहीं प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर प्रवेश केवल प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग को जोड़ने वाले सीओडी मार्ग से और निकास केवल जी.ई.सी नैनी रोड की ओर से कराया जाएगा।

प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ, रामबाग और सूबेदारंगज स्टेशन की कार्ययोजना

प्रयाग जंक्शन में मकर संक्राति के दिन 14 जनवरी को इंट्री केवल चैथम लाइन, प्लेटफोर्म नं.-1 की ओर से तो एक्सिट रामप्रिया रोड, प्लेटफोर्म नं.- 4 की ओर से होगी। लेकिन आरक्षित या रिजर्वड यात्रियों को सहसों मार्ग से द्वितीय प्रवेश द्वार की ओर से ही प्रवेश दिया जायेगा। तो वहीं फाफामऊ स्टेशन में प्रवेश केवल द्वितीय प्रवेश द्वार, प्लेटफोर्म नं.-4 की ओर और निकास केवल फाफामऊ बाजार की ओर से होगा सूबेदारगंज स्टेशन में इस दिन प्रवेश केवल झलवा, कौशाम्बी रोड की ओर से और निकास केवल जी.टी. रोड की ओर ही होगा। और प्रयागराज रामबाग स्टेशन में यात्रियों को प्रवेश केवल हनुमान मन्दिर चौराहा की ओर से मुख्य प्रवेश द्वार से दिया जाएगा और निकास केवल लाउदर रोड की ओर से होगा।

homeslider Politics Raj Dharm UP

PDA की बढ़ती ताकत से अवसाद में भाजपा: अखिलेश

BJP ने तोड़ दिए भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकॉर्ड भाजपा को सत्ता से बाहर करना हो गया जरूरी लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनानी है। पूरी तैयारी के साथ काम करना है। बूथ स्तर पर जीतना होगा। भाजपा सरकार ने उत्तर […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सुरक्षाकर्मियों के बजाए आधुनिक उपकरण खरीद पर जोर!

कारागार विभाग में चल रहा कमीशन का खेल सुरक्षाकर्मियों पर निगरानी रखने के लिए लगाए जा रहे ‘सेंसर उपकरण’  फरारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नया प्रयोग राकेश कुमार  लखनऊ। जेल में निरुद्ध बंदियों की फरारी रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाए जाने के बजाए आधुनिक उपकरणों की खरीद पर जोर दिया […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मंत्री के सामने वसूली का मामला आने पर होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई!

आगरा के प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में उठा जेल में हो रही जेल में वसूली का मुद्दा शासन और मुख्यालय में सेटिंग गेटिंग रखने वाले पर नहीं होती कोई कार्रवाई लखनऊ। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत के बाद भ्रष्टाचार और वसूली में संलिप्त आगरा जेल अधीक्षक पर कोई कार्रवाई होगी। यह सवाल विभागीय […]

Read More