जेल अधीक्षक को भारी पड़ी IG जेल की कॉन्फ्रेंसिंग!

  • DM की बैठक में गए जौनपुर जेल अधीक्षक हटाए गए
  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में डिप्टी जेलर को बैठे देख भड़क गए आईजी जेल
  • जौनपुर अधीक्षक को कारागार मुख्यालय से किया अटैच
  • गाजीपुर जेल अधीक्षक को सौंपा जौनपुर जेल का प्रभार

लखनऊ। एक तरफ कुआं दूसरी तरफ खाई…कुछ ऐसा ही हाल प्रदेश के जेल अधिकारियों का है। आईजी जेल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में डिप्टी जेलर को बैठाने की सजा जेल अधीक्षक को दी गई। अधीक्षक को जेल से हटाकर कारागार मुख्यालय से अटैच कर दिया गया और जेल का अतिरिक्त प्रभार एक अन्य अधीक्षक को सौंप दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कारागार विभाग के आईजी ने प्रदेश के जेल अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर एक बैठक की। इस बैठक के समय पर ही जौनपुर के डीएम ने जनपद के समस्त आहरण वितरण (DDO) देखने वाले अधिकारियों की बैठक आहूत कर ली। सूत्रों का कहना है कि जौनपुर जेल अधीक्षक आईजी जेल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए जेलर के अवकाश पर होने के कारण डिप्टी जेलर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग अटैंड करने के लिए लगाकर डीएम की बैठक में चले गए। अधीक्षक का यह निर्णय आईजी जेल को नागवार गुजरा।

सूत्रों का कहना कि आईजी जेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जौनपुर के डिप्टी जेलर को देखकर भड़क गए। उन्हें जब इस बात की जानकारी हुई कि अधीक्षक डीएम की बैठक में गए है। इस पर उन्होंने आनन फानन में जौनपुर के जेल अधीक्षक डॉ विनय दुबे को जौनपुर जेल से हटाकर कारागार मुख्यालय से अटैच कर दिया। इसके साथ ही जौनपुर जेल अतिरिक्त प्रभार गाजीपुर के जेल अधीक्षक अरुण प्रताप को सौंप दिया। आईजी जेल के निर्देश पर गाजीपुर जेल अधीक्षक ने जौनपुर जेल का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण भी कर लिया है। मालूम हो कि जनपद की जेल का प्रभार अधिकारी डीएम होता है। डीएम और आईजी जेल की एक समय में हुई मीटिंग का खामियाजा जेल अधीक्षक को भुगताना पड़ा। उधर इस संबंध में जब कारागार मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने फेरबदल किए जाने की तो पुष्टि की लेकिन इस पर और कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

घटनाओं पर नहीं होती कोई कार्यवाही

प्रदेश के कारागार विभाग में घटनाओं पर नहीं मीटिंग अटैंड नहीं करने पर कार्यवाही होती है। यह बात विभागीय अधिकारियों में चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया गया है कि जेल से गलत रिहाई होने, बंदियों की मौत, अवैध वसूली जैसी घटनाओं पर कोई कार्यवाही नहीं होती है। बीते दिनों फतेहगढ़ सेंट्रल जेल और प्रयागराज जिला जेल में गलत रिहाई, रायबरेली, झांसी, मैनपुरी, इटावा, महोबा समेत कई अन्य जेलों में बंदियों की मौत होने पर किसी बड़े अधिकारी के खिलाफ को कार्यवाही नहीं की गई। दिलचस्प बात तो यह है कि कौशांबी जेल में डिप्टी जेलर होने के बाद भी इनका प्रभार जेल क़े बाबू को सौंप रखा गया है। इस पर भी मुख्यालय के आला अफसरों ने चुप्पी साध रखी है।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

यूपी की ब्राह्मण राजनीति: इतिहास और वर्तमान संदर्भ

उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण नेतृत्व का लंबा इतिहास रहा है। कांग्रेस के दौर में अनेक ब्राह्मण मुख्यमंत्री हुए, जिनमें अंतिम प्रमुख नाम नारायण दत्त तिवारी का रहा। उनके कार्यकाल को प्रशासनिक दक्षता और विकास उन्मुख राजनीति के लिए याद किया जाता है।  भाजपा के संदर्भ में भी यह देखा गया है कि जब […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सूबे के चार वरिष्ठ IAS आज होंगे सेवानिवृत्त, इस सूची में देवेश और सुभाष जैसे बड़े अफसर शामिल

नया लुक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में आज प्रशासनिक महकमे के लिए एक अहम दिन है। यूपी कैडर के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें केंद्र और प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे अधिकारी शामिल हैं। साल 1989 बैच के सीनियर अफसर देवेश चतुर्वेदी वर्तमान में […]

Read More