टिकट टू फिनाले टास्क में हाई वोल्टेज ड्रामा: चुम दरंग घायल, विवियन डीसेना पर गंभीर आरोप

  • ग्रैंड फिनाले से पहले बिग बॉस 18 में बढ़ा तनाव, टास्क के दौरान हिंसा पर उठा सवाल

लखनऊ। बिग बॉस सीजन 18 में टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान चुम दरंग और विवियन डीसेना के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया। दोनों कंटेस्टेंट्स स्ट्रेचर खींचते नजर आए, लेकिन इस टास्क में चुम दरंग घायल हो गईं। प्रोमो वीडियो में देखा गया कि विवियन ने आक्रामक तरीके से चुम को खींचा, जिससे वह जमीन पर गिर गईं और घसीटी गईं।

करण और विवियन में हुई तीखी बहस

घटना के बाद करण वीर मेहरा ने विवियन पर आक्रामक होने का आरोप लगाया। करण ने विवियन को फटकार लगाते हुए कहा, कि दुनिया को दिखाओ कि विवियन कौन है। इस दौरान अविनाश मिश्रा और करण के बीच भी झगड़ा हो गया, जिससे टास्क और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया।

टीमों में बंटे घरवाले

इस टास्क में प्रतियोगी दो टीमों में बंट गए। करण, शिल्पा और श्रुतिका ने चुम का समर्थन किया, जबकि अविनाश, ईशा, रजत और चाहत ने विवियन का साथ दिया। टास्क के दौरान ईशा और अविनाश ने चुम पर ‘महिला कार्ड’ खेलने का भी आरोप लगाया।

फिनाले से पहले विवादों का दौर जारी

ग्रैंड फिनाले के करीब आते ही बिग बॉस 18 में हर दिन तनाव और ड्रामा बढ़ता जा रहा है। चुम दरंग की चोट और विवियन डीसेना की आक्रामकता पर सवाल उठाते हुए यह एपिसोड दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना होगा कि सलमान खान इस घटना पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। (BNE)

Entertainment

गाजियाबाद में सुनंदा शर्मा के लाइव शो में हंगामा, स्टेज पर चढ़े फैन से डरीं सिंगर

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर सुनंदा शर्मा हाल ही में एक लाइव शो के दौरान अप्रत्याशित घटना का शिकार हो गईं। 3 अप्रैल 2026 को गाजियाबाद के राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RKGIT) में आयोजित इस कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक फैन अचानक स्टेज पर चढ़ गया।शुरुआत में शो […]

Read More
Entertainment

सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया ने NMACC में बटोरी सुर्खियां, नीता अंबानी से की मुलाकात

अगर आप सचिन तेंदुलकर के फैन हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर (NMACC) में आयोजित एक समारोह में सानिया चंडोक ने सभी की निगाहें अपनी ओर खींच ली। इस इवेंट में कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की, लेकिन सबकी नजरें सचिन तेंदुलकर की बहू […]

Read More
Entertainment

सोनम कपूर ने शेयर की दूसरे बेटे की पहली झलक -चेहरे पर सुकून और खुशी

अगर आप सोनम कपूर के फैन हैं, तो यह खबर आपको बेहद पसंद आएगी। हाल ही में सोनम कपूर दूसरी बार मां बनी हैं और उन्होंने अपने नन्हे बेटे की पहली झलक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की है। 29 मार्च को बेटे के जन्म के बाद सोनम को बधाई देने वालों का तांता […]

Read More